इमरान के साथ बनेगी टू स्टेट्स
लेखक चेतन भगत के उपन्यास टू स्टेट्स को लेकर साजिद नाडियावाल और करण जौहर फिल्म बना रहे हैं। फिल्म में इमरान खान मुख्य भूमिका में होंगे।
नोएडा। लेखक चेतन भगत के उपन्यास टू स्टेट्स को लेकर साजिद नाडियावाल और करण जौहर फिल्म बना रहे हैं। फिल्म में इमरान खान मुख्य भूमिका में होंगे।
सूत्रों के मुताबिक साजिद ने कुछ साल पहले ही फिल्म के अधिकार खरीद लिए थे। फिल्म पहले विशाल भारद्वाज के निर्देशन में शाहरूख खान के साथ बननी थी। लेकिन यह नहीं हो पाया। फिर करण जौहर सह-निर्माता के तौर पर आए और रणबीर के साथ फिल्म बनाने का निर्णय किया पर बात फिर भी अधर में रही।
अब फिल्म के लिए इमरान खान को चुन लिया गया है। इमरान स्क्रिप्ट के मुताबिक बिल्कुल फिट बैठते हैं। उनके साथ अगले साल फिल्म शुरू कर ली जाएगी। टू स्टेट्स एक दक्षिण भारतीय लड़की और पंजाबी लड़के की प्रेम कहानी है। इसमें दिखाया जाएगा कि किस तरह से शादी होने तक इन्हें परेशानियों से जूझना पड़ता है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर