Move to Jagran APP

अक्षय कुमार

By Edited By: Published: Mon, 03 Dec 2012 04:10 PM (IST)Updated: Mon, 03 Dec 2012 04:10 PM (IST)
अक्षय कुमार

जन्मदिन- 9 सिंतबर, 1967

loksabha election banner

कद- 6 फुट 1 इंच

हांगकांग के एक होटल के कुक से लेकर हिंदी सिनेमा के सफल सितारों में शामिल हुए अक्षय कुमार का सफर दिलचस्प रहा है। 17 साल पहले अक्षय कुमार ने अपने कैरियर की शुरुआत साधारण तरीेके से की थी। अपने शुरुआती दौर में अक्षय कुमार को फिल्मों में काम पाने के लिए कठिन संघर्ष करना पड़ा। उनको पहला मौका दिया निर्माता-निर्देशक प्रमोद चक्रवर्ती ने फिल्म दीदार में, जिसमें हीरोइन थीं करिश्मा कपूर। यह फिल्म मिलते ही अक्षय का सितारा चमक उठा और उनको फिल्मों के प्रस्ताव मिलते चले गए। उनकी पहली रिलीज फिल्म रही सौगंध। राज एन सिप्पी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राखी, मुकेश खन्ना की प्रमुख भूमिकाएं थीं। अक्षय कैरियर की शुरुआत ठंडी रही और सौगंध तथा दीदार सहित उनकी शुरुआती फिल्में असफल साबित हुई। अब्बास मस्तान द्वारा निर्देशित खिलाड़ी से अक्षय की सफलता की शुरुआत हुई और फिर एक के बाद खिलाड़ी टाइटल की फिल्मों की श्रृंखला के साथ उनकी सफलता का सफर आगे बढ़ा। देखते ही देखते एक्शन हीरो के तौर पर अक्षय के पांव मजबूती से जम गए। मोहरा, ऐलान, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी इत्यादि फिल्मों में अक्षय के एक्शन की चर्चा रही। अक्षय द्वारा खुद स्टंट सीन करना उनकी ऐसी खूबी मानी गई, जिसने उनको तेजी से आगे बढ़ाया। काफी वक्त तक विशुद्ध तौर पर मसाला फिल्मों में काम करने के बाद अक्षय कुमार ने अपने अभिनय कैरियर के बारे में गंभीरता से सोचना शुरु किया। धर्मेश दर्शन की फिल्म धड़कन से उन्होंने रोमांटिक हीरो बनने की कोशिश की, जिसमें उनको कामयाबी मिली। साथ ही अक्षय कुमार ने प्रियदर्शन की फिल्म हेराफेरी से कॉमेडी रोल में भी हाथ आजमाया और यहां भी उनको कामयाबी मिली। हाल ही में डेविड धवन की फिल्म मुझसे शादी करोगी उनकी सफलता का प्रमाण है। आज उनकी गिनती ऐसे कलाकार के तौर पर होने लगी है, जो हर तरह का रोल कर सकते हैं। यही अक्षय की असली सफलता है, जिसे पाने के लिए उन्होंने 17 साल तक लगातार मेहनत की है।

मार्शल आर्ट में ब्लैक बैल्टधारी अक्षय कुमार का असली नाम राजीव भाटिया है। फिल्मी दुनिया में अक्षय कुमार की फिल्मों से ज्यादा उनकी कथित आशिकी प्रवृत्ति के किस्से हमेशा चर्चित रहे हैं। अमूमन हर हीरोइन के साथ उनके अफेयर की गूंज होती रही। रवीना टंडन से लेकर रेखा, आयशा जुल्का, पूजा बत्रा, शिल्पा शेट्टी और प्रियंका चोपड़ा के साथ उनका नाम गंभीरता से जुड़ा। रेखा ने तो उनको गंगोत्री की तरह पवित्र कहकर हंगामा खड़ा कर दिया था। राजेश खन्ना-डिंपल कापडि़या की बेटी टिंवकल खन्ना से लंबे अफेयर के बाद उन्होंने 14 जनवरी, 2001 को शादी कर ली। आज अक्षय दो साल के बेटे के पिता हैं। उनके बेटे का नाम आरव है। शादी के बाद भी हीरोइनों के साथ अक्षय कुमार के अफेयर के किस्से सुनने में आते रहते हैं। अक्षय अपने दिल की बात जुबां पर लाने में देर नहीं लगाते। दोस्तों के दोस्त कहे जाने वाले अक्षय कुमार की एक जमाने में सुनील शेट्टी के साथ खूब जोड़ी जमी थी। अक्षय के बारे में महेश भट्ट का कहना है कि अक्षय ऐसे सितारे हैं, जिसने संघर्ष की जमीन पर सफलता का आसमान सजाया है।

फिल्मोग्राफी

वर्ष फिल्म चरित्र

2004 अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों- मेजर राजीव

2006 हमको दीवाना कर गए- आदित्य मल्होत्रा

2002 हां, मैंने भी प्यार किया- राज मल्होत्रा

2002 आवारा पागल दीवाना- गुलाब खत्री

1994 मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी- इं.करण

1996 खिलाडि़यों के खिलाड़ी- अक्षय

1997 मि.एंड मिसेज खिलाड़ी- राजा

2004 मेरी बीवी का जवाब नहीं- इं.अजय

1999 इंटरनेशनल खिलाड़ी- राहुल

1995 सबसे बड़ा खिलाड़ी- विजय

1996 तू चोर मैं सिपाही- अमर

1997 दिल तो पागल है- अजय

2004 मुझसे शादी करोगी- सनी

2005 दीवाने हुए पागल- रॉकी

1993 दिल की बाजी - विजय

1993 वक्त हमारा है- विकास

1994 इक्के पे इक्का- राजीव

1994 नजर के सामने- जय

1994 हम हैं बेमिसाल- विजय

1995 मैदान-ए-जंग- करण

2006 मेरे जीवन साथी- विकी

1997 लहू के दो रंग - सिकंदर

1991 सौगंध- शिवा

1991 डांसर- राजा

1992 मि. बॉन्ड- बॉन्ड

1992 खिलाड़ी- राज मल्होत्रा

1992 दीदार- आनंद

1993 अशांत- विजय

1993 कन्यादान- राजीव

1993 सैनिक- सूरज

1994 ऐलान- विशाल

1994 ये दिल्लगी- विजय

1994 जय-विजय- जय-विजय

2000 खिलाड़ी 420- देव कुमार

2001 एक रिश्ता- अजय कपूर

2005 गरम मसाला- मैक

2002 जानी दुश्मन- अतुल

2004 पुलिस फोर्स- विजय सिंह

1994 मोहरा- अमर

1994 अमानत- अमर

1994 सुहाग- राज

1994 जख्मी दिल - जयदेव

1994 जालिम- राजीव

1996 सपूत- प्रेम

1997 इंसाफ- विक्रांत

1997 दावा- अर्जुन

1997 तराजू- राम

1997 अफलातून- राजा-रॉकी

1998 कीमत- देव

1998 अंगारे- अमर

1998 बारूद- जय

1999 आरजू- विजय

1999 जुल्मी- राज

1999 संघर्ष- अमन

1999 जानवर- बादशाह

2000 हेराफेरी- राजू

2000 धड़कन- राम

2001 अजनबी- विक्रम बजाज

2002 आंखें- विश्वास

2003 तलाश- अर्जुन

2003 अंदाज- राज मल्होत्रा

2004 खाकी- इं. शेखर

2004 आन- डीसीपी हरिओम

2004 हत्या- रवि

2004 एतराज- राज मल्होत्रा

2005 इंसान- अमजद

2005 बेवफा- राजा

2005 वक्त - आदित्य

2005 दोस्ती- राज

2006 फैमिली- शेखर

2006 फिर हेराफेरी- राजू

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.