विराट और कंगना को साथ ला रही नियति, कैप्टन कूल धोनी भी दिखेंगे
विराट कोहली एक बार फिर किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस को लेकर सुर्खियों में हैं, मगर अनुष्का शर्मा नहीं बल्कि कंगना रनोट की वजह से।
नई दिल्ली। विराट कोहली एक बार फिर किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस को लेकर सुर्खियों में हैं, मगर अनुष्का शर्मा नहीं बल्कि कंगना रनोट की वजह से। दरअसल, खबर है कि विराट और कंगना एक एड में साथ नजर आएंगे। इसकी शूटिंग जल्द होनी है। राजकुमार हिरानी इसे निर्देशित करेंगे। आपको बता दें की इस एड में महेंद्र सिंह धोनी भी नजर आएंगे।
एक्स-लवर सलमान खान और संगीता बिजलानी फिर एक साथ?
फिलहाल टी 20 विश्वकप के बाद धोनी और विराट रेस्ट कर रहे हैं तो कंगना फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'रंगून' का काम निपटा रही हैं। इस फिल्म में वो शाहिद कपूर और सैफ़ अली खान के साथ हैं। लगता है कंगना, धोनी और विराट के साथ एड करने के लिए बेहद उत्सुक हैं, क्योंकि बेहद व्यस्त होने के बावजूद उन्होंने वक्त निकाला है।
गौरतलब है कि विराट और अनुष्का की मुलाकात भी शूट पर ही हुई थी। हालांकि पिछले काफी समय से दोनों के बीच ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही थीं, मगर हाल ही में दोनों के डिनर डेट पर साथ नजर आने से उनके बीच पैच-अप होने के आसार भी मजबूत होने लगे हैं।
शाहरुख खान की 'फैन' की यह हीरोइन तीन बच्चों की है मां!
वैसे टी20 विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर भारत को जीत दिलाने के बाद विराट ने अनुष्का की आलोचना करने वालों की क्लास ली थी। तब सभी को लगा था की विराट और अनुष्का का ब्रेकअप नहीं हुआ है, लेकिन अनुष्का ने बाद में कहा कि वो कभी भी विराट के साथ पैच अप नहीं करेंगी। अब असल सच क्या है, ये तो दोनों ही बेहतर बता सकते हैं।