यूपी विधानसभा चुनावः शामली में अमित शाह ने कहा, प्रदेश में हुआ भ्रष्टाचार का गठबंधन
थानाभवन में भाजपा प्रत्याशी सुरेश राणा के समर्थन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कुछ देर बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।
शामली (जेएनएन)। थानाभवन में भाजपा प्रत्याशी सुरेश राणा के समर्थन में आयोजित जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनी तो छोटे और सीमांत किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। बसपा , सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवथा चौपट है। इस चुनाव के लिए भ्रष्टाचार का गठबंधन हुआ है। सपा सरकार में पांच साल में 200 से ज्यादा दंगे हुए। सरकार बनते ही यांत्रिक कत्लखाने बंद कराए जाएंगे। यदि भाजपा सरकार में पलायन हुआ तो डीएम व एसपी जिम्मेदार होंगे। भूमाफियाओ के लिए स्क्यावयड बनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें-विधानसभा चुनाव: PM मोदी ने कहा, यूपी में SCAM के खिलाफ है भाजपा की लड़ाई
उन्होंने उरी पर हमला किया तो हमने अदंर घुसकर उन्हें ठोका, क्योंकि केंद्र में कांग्रेस नहीं मोदी सरकार है
पहले गोलियां चलती थी तो पाकिस्तान शुरू करता था और अंत भी,लेकिन अब शुरू पाकिस्तान करता है लेकिन अंत हिंदुस्तान की सेना करती। पहले राहुल कहते थे कि 27 साल यूपी बेहाल लेकिन अब क्या हो गयाःसरकार बनते ही वर्ग-3 और 4 के लिए इंटरव्यू खत्म कर दिया जाएगा और बिना जाति-धर्म पूछे नौकरी दी जाएगी। जाति-धर्म के आधार पर अखिलेश ने लैपटॉप बांटा। बीजेपी की सरकार बनेगी तो बिना धर्म-जाति के आधार पर 1 जीबी डेटा के साथ लैपटॉप मुफ्त मिलेगा।
यह भी पढ़ें-विधानसभा चुनावः सतीश मिश्र बोले, मुद्दों से भटकाने के लिए पिता-पुत्र कर रहे ड्रामा
भाजपा के शासन में पलायन रुकेगा, पलायन के लिए हर कलेक्टर को जिम्मेदार बनाया जाएगा। अखिलेश राज में यूपी में पलायन होता है, लेकिन उनकी आंखों पर वोट बैंक का चश्मा लगा हुआ है। सरकार बनने के बाद सारे यात्रिक कत्लखाने बंद हो जाएंगे, किसानों के पशुधन को सुरक्षा मिलेगी। छोटे और सीमांत किसानों को बिना ब्याज ऋण दिया जाएगा। भाजपा सरकार बनते ही 120 दिनों के अंदर गन्ना किसानों का बकाया दिया जाएगा। यूपी में भाजपा की सरकार बनती है तो किसानों के अनाज समर्थन मूल्य पर खरीदे जाएंगे। कुछ नहीं बदला है, चाचा-भतीजे के झगड़े में सबकी आंखों में धूल झोकने का काम किया हैः आपके लिए भेजा गया सारा पैसा अखिलेश सरकार ने अपने पर खर्च किया।
यह भी पढ़ें-यूपी विधानसभा चुनाव: अखिलेश का ऑफर-यूपी में अब बिना परीक्षा के होगी पुलिस भर्ती
इसके पहले कल अमित शाह ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को शहजादा बताया था। शाह ने कहा कि इन दोनों से इनके घर के लोग बेहद परेशान हैं। एक शहजादा अपने पिता की बात नहीं सुनता तो दूसरे को अपनी मां की परवाह नहीं है। अब दोनों साथ मिल गए हैं। गठबंधन के बाद भी दोनों उत्तर प्रदेश का भला कर सकेंगे, इसमें संदेह है।
यह भी पढ़ेंः पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा से पहले अलीगढ़ में ट्रेन पलटने की साजिश
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मथुरा में एक जनसभा में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की अपील की। शाह ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को जरुर वोट करिए। उन्होंने कहा कि आप युवाओं के रोजगार के लिए वोट करें, पशुधन के लिए वोट करें, महिलाओं की सुरक्षा के लिए वोट करें। अमित शाह ने कहा कि आप सभी के वोट से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। अब यूपी में भाजपा की सरकार बना दीजिए फिर देखिए यूपी का विकास कैसे नहीं होता है।
अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ढाई वर्ष में उत्तर प्रदेश को ढाई लाख करोड़ रुपया दिया लेकिन वह पैसा अब तक आपके पास नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि यहां पर यमुना नदी का हाल देखकर हमारा दिल रो पड़ता है। भाजपा की सरकार बनी तो अगली भैया दूज पर आप यमुना का आचमन कर पाएंगे, यह हमारा संकल्प है। हमने सभी गरीब के घरों में गैस कनेक्शन पहुंचाने का काम किया।
देखें तस्वीरें : मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली
अमित शाह ने कहा कि हमने तो ढाई साल के काम का हिसाब दे दिया है, अब अखिलेश को पांच साल के शासन का हिसाब देना चाहिए। हमने ढाई साल के शासन का हिसाब दिया। सर्जिकल स्ट्राइक पर अमित शाह ने कहा कि कुछ लोगों ने उरी में सेना के कैंप पर हमला किया तो हमने अदंर घुसकर उन्हें ठोका, क्योंकि केंद्र में कांग्रेस नहीं मोदी की सरकार है।
अमित शाह ने कहा कि पहले गोलियां चलती थी तो 'पाकिस्तान शुरू करता था और अंत र्भी लेकिन अब शुरू पाकिस्तान करता है, लेकिन अंत हिंदुस्तान की सेना करती है। अमित शाह ने कहा कि राहुल जी ने पूछा हमने क्या किया, हमने सबसे पहले बोलने वाला प्रधानमंत्री दिया है। अब तो राहुल को फर्क नहीं दिखता क्योंकि उनकी आंखों पर इटालियन चश्मा लगा हुआ है।
यह भी पढ़ें-यूपी चुनाव- 2017 : राहुल-अखिलेश बताएं कौन गंगा, कौन यमुना: रविशंकर प्रसाद
यह भी पढ़ें-यूपी असेंबली इलेक्शन : अमित शाह ने कहा-शहजादों से घर के लोग परेशान
यह भी पढ़ें-यूपी चुनाव- 2017 : आजम खां ने की अमित शाह और मोदी पर की अपशब्दों की बौछार
यह भी पढ़ें-यूपी चुनाव-2017 : स्मृति, प्रियंका, डिपंल बैठकर करेंगी ट्रिपल तलाक पर बात