Move to Jagran APP

यूपी चुनाव : अमित शाह ने कहा, सपा और बसपा में गुंडों की भरमार

अमित शाह ने कहा कि एक साल से यूपी में घूम रहा हूँ। माहौल देखकर लग रहा है कि इस बार दो तिहाई बहुमत से सरकार बनेगी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 24 Feb 2017 05:43 PM (IST)Updated: Fri, 24 Feb 2017 05:52 PM (IST)
यूपी चुनाव : अमित शाह ने कहा, सपा और बसपा में गुंडों की भरमार
यूपी चुनाव : अमित शाह ने कहा, सपा और बसपा में गुंडों की भरमार
गोरखपुर (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने को लेकर बेहद विश्वास में दिख रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज समाजवादी पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी को निशाने पर रखा। शाह ने गोरखपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। 
अमित शाह ने कहा कि एक साल से यूपी में घूम रहा हूँ। माहौल देखकर लग रहा है कि इस बार दो तिहाई बहुमत से सरकार बनेगी। शाह ने कहा कि पूर्वांचल के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को वोट दीजिए। गुंडों को ठीक करने के लिए  वोट दीजिय। समाजवादी पार्टी के नये मुखिया अखिलेश जी कहते हैं काम बोलता हैं लेकिन उन्होंने अपराध के मामले में यूपी को नंबर एक बनाया। गायत्री प्रजापति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर रेप का मुकदमा हुआ। उसका प्रचार करने पहुंच गए और अब महिलाओं को सुरक्षा देने का भरोसा दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री की प्रत्याशी रही शीला दीक्षित ने कहा था कि राहुल गांधी अभी मैच्योर नही हुए है। पार्टी उनसे प्रचार करा रही हैं।  सपा और बसपा में गुंडों की भरमार है। बीजेपी ही ऐसी पार्टी हैं जहां गुंडा और माफिया नही हैं। देश में सरकार आप ने बना दिया अब यूपी की बारी हैं।। राहुल गांधी प्रधानमंत्री जी से पूछते हैं कश्मीर में क्या कर रहें है। 
भाजपा की सरकार बनने के बाद आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है बीजेपी का मुख्यमंत्री जिस दिन शपथ लेगा उसी दिन कत्लखाने बंद होंगे। 40 डेयरी, 25 मेडिकल कॉलेज खोलेंगे। जमीन कब्ज़ा करने वाले भू माफिया को उल्टा लटकाकर सीधा कर दिया जायेगा।
अमित शाह ने सपा और बसपा के साथ कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया तथा उत्ततर प्रदेश के पिछडेपन के लिए जिम्मेेदार ठहराया। उन्हों ने कहा कि देश में कांग्रेस ने सबसे अधिक समय तक शासन किया, लेकिन उसकी नीतियों के कारण देश में गरीब और अमीर के बीच की खाई बढ़ थी। उस खाई को पाटने का प्रयास नरेंद्र मोदी ने नेतृत्व  में एनडीए की सरकार कर रही है। नोटबंदी का विरोध करने पर कांग्रेस, बसपा और सपा को आडे हाथों लेते हुए अमित शाह ने कहा कि नोटबंदी से गरीबों का सम्मान बढ़ा है। व्यवस्था पारदर्शी होने से गरीबों को उनका हक मिला है। आम जनता मोदी सरकार के इस फैसले से खुश है। महाराष्ट्र  एवं उडीसा के लोकल बाडी चुनाव में आमजनता ने इस पर अपनी मुहर भी लगा दी है।                         
उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के विकास के लिए भाजपा को सरकार बनाने का अवसर दिया जाना चाहिए । भाजपा की सरकार बनी तो प्रदेश को गुंडों से मुक्तक कराया जाएगा। सबको सुरक्षा मिलेगी और भेदभाव रहित विकास का नया दौर शुरू होगा। उन्होंने मुख्यममंत्री अखिलेश यदाव के नारे काम बोलता हैं का मजाक उडाते हुए कहा कि अखिलेश भी बिल्‍कुल सहीं कहते हैं उत्तंर प्रदेश में उनका काम ही बोलता है। उन्होंने अपराध के मामले में यूपी को नंबर एक बनाया है। आखिर उनका यह काम तो बोलता ही है। कहा कि मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दुष्कहर्म  का मुकदमा दर्ज हुआ। उन्हें  गिरफ़तार कराने के बजाय मुख्य मंत्री उनका प्रचार करने अमेठी पहुंच गए।                  
उन्होंने राहुल गांधी पर भी जमकर तीर चलाए। दिल्लीर की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के एक बयान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिस शीला दीक्षित को राहुल गांधी ने उत्तीर प्रदेश में मुख्यरमंत्री पद का दावेदार बनाया था उन्हों ने कहा है कि राहुल अभी मेच्योर नही हुए है, फिर भी पार्टी उनसे प्रचार करा रही हैं। इससे पता चलता है कि कांग्रेस में भी कोई राहुल को गंभीरता से नहीं लेता। राहुल प्रधानमंत्री मोदी से पूछते हैं कि वह कश्मीर में क्या कर  रहें है। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि भाजपा की सरकार बनने के बाद आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा में गुंडों की भरमार है। भाजपा ही ऐसी पार्टी हैं, जहां गुंडा और माफिया के लिए कोई जगह नही हैं। देश में मोदी की सरकार जनता ने बना दिया, अब यूपी की बारी हैं। भाजपा का मुख्यमंत्री जिस दिन शपथ लेगा, उसी दिन प्रदेश से कत्लखाने बंद हो जाएंगे। प्रदेश भर में 40 डेयरी, 25 मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। जमीनों पर कब्ज़ा करने वाले भू माफिया को उल्टा लटकाकर सीधा कर दिया जायेगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.