Move to Jagran APP

यूपी चुनावः अमित शाह के नेतृत्व में पूर्वांचल जीतने में जुटी भाजपा

पार्टी अध्यक्ष अमित शाह पीएम के संसदीय क्षेत्र में कैंप कर रहे हैं। उनके साथ ही स्टार प्रचारकों और केंद्रीय मंत्रियों का पूर्वांचल दौरा भी बढ़ गया है।

By Ashish MishraEdited By: Published: Fri, 24 Feb 2017 09:14 AM (IST)Updated: Fri, 24 Feb 2017 09:34 PM (IST)
यूपी चुनावः अमित शाह के नेतृत्व में पूर्वांचल जीतने में जुटी भाजपा
यूपी चुनावः अमित शाह के नेतृत्व में पूर्वांचल जीतने में जुटी भाजपा

वाराणसी (जेएनएन)। भारतीय जनता पार्टी का अब पूरा फोकस पूर्वी उत्तर प्रदेश पर है। यही वजह है कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह पीएम के संसदीय क्षेत्र में कैंप कर रहे हैं। उनके साथ ही स्टार प्रचारकों और केंद्रीय मंत्रियों का पूर्वांचल दौरा भी बढ़ गया है। प्रदेश अध्यक्ष सहित आधा दर्जन से अधिक केंद्रीय मंत्री पूर्वी उप्र में सभाओं, बैठकों और 'ग्रुप मीटिंग कर माहौल को गरमा रहे हैं। इस बीच संगठन के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों से लगायत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की फौज भी बनारस सहित पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों में अपनी गतिविधियों को तेज कर चुकी है।
तीन दिन से बनारस में कैंप कर रहे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पूर्वांचल के अन्य जिलों में सभाओं व रैली के लिए हर रोज सुबह काशी से निकलते हैं और शाम होते-होते वापस आ जा रहे हैं। रात्रि प्रवास और सुबह प्रस्थान से पूर्व शाह संगठन व केंद्रीय मंत्रियों संग मंत्रणा कर चुनावी रणनीति को हर दिन बदलते समीकरण के साथ साध भी रहे हैं। गुरुवार को भी शाह बीएचयू हेलीपैड से हेलीकाप्टर के जरिए गोरखपुर क्षेत्र की सभाओं के लिए निकले और शाम होने के बाद बनारस में डट गए।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें- UP Election: चुनाव मैदान में उतरे छह बागी भाजपा से निष्कासित

सभाओं का दौर तेज
केंद्रीय मंत्रियों में जेपी नड्डा ने तीन दिन से बनारस में ही डेरा जमाया हुआ है। वे पार्षदों के साथ बैठक कर रहे हैं, प्रबुद्ध वर्ग के साथ मंत्रणा करने में जुटे हैं और बनारस में चुनावी फिजा को भांपते हुए फीडबैक भी नेतृत्व को दे रहे हैं। गुरुवार को बनारस सहित पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों में सभाएं करने के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, वेंकैया नायडू कलराज मिश्रा, डॉ. महेंद्र पाण्डेय, मनोज सिन्हा सहित प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने दौरा किया। राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव भी बनारस में डेरा डाले हुए हैं। इस क्रम में डॉ. महेंद्र पाण्डेय ने बनारस में गुरुवार को करीब 50 किलोमीटर लंबा रोड शो भी किया।

यह भी पढ़ें- Election: कसाब नामकरण कर किया मुस्लिमों को जलील: आजम

आज अनंत कुमार, कल उमा भारती
पूर्वांचल में चुनावी बयार तेज करने के क्रम में केंद्रीय संसदीय मंत्री 24 फरवरी को बनारस में होंगे। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री उमा भारती 25 फरवरी को पूर्वी उप्र के विभिन्न जनपदों में सभाएं करते हुए शाम तक बनारस पहुंचेंगी और रात्रि प्रवास करेंगी। इसी क्रम में साध्वी निरंजन ज्योति भी 25 फरवरी को सुलतानपुर व भदोही में विभिन्न जगहों पर सभाओं को संबोधित करेंगी।

 यह भी पढ़ें- UP Election: सपा शासन में मां-बहनों की इज्जत सुरक्षित नहीं

यह है सक्रिय टीम 

-राजनाथ सिंह
-जेपी नड्डा
-वेंकैया नायडू
-मनोज सिन्हा
-महेंद्र पाण्डेय
-केशव प्रसाद मौर्य
-भूपेंद्र यादव

यह भी पढ़ें- चुनाव 2017: यूपी में छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्वक मतदान

यह भी पढ़ें- Election: कसाब नामकरण कर किया मुस्लिमों को जलील: आजम

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2017: एक्सप्रेसवे और मेट्रो रेल परियोजनाओं में भारी भ्रष्टाचार

यह भी पढ़ें- UP election 2017: चुनावी अभियान में स्टार प्रचारकों की सभाओं से सरगर्मी

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2017: मायावती चाहे तो भाजपा के साथ डिप्टी सीएम बनें

यह भी पढ़ें- UP Elections: अब काशी विश्वनाथ से गोरक्षधाम तक बसपा का अभियान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.