Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP election: कांग्रेस ने जुमलेबाजी को लोकतंत्र के लिए घातक बताया

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Mon, 20 Feb 2017 11:55 PM (IST)

    कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर समाज बांटने व चुनाव को सांप्रदायिक आधार पर मोडऩे के षड्यंत्र करने का आरोप लगाया।

    Hero Image
    UP election: कांग्रेस ने जुमलेबाजी को लोकतंत्र के लिए घातक बताया

    लखनऊ (जेएनएन)। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर समाज बांटने व चुनाव को सांप्रदायिक आधार पर मोडऩे के षड्यंत्र करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने कहा कि ऐसे राजनीतिक दल जो जनता से किए वादे पूरे नहीं कर पाए। उस दल ने अब राजनीति में धर्म का इस्तेमाल करना शुरू किया है जबकि धर्म और राजनीति का आपस में कोई वास्ता ही नहीं है। कांग्रेस ने सदा प्यार मोहब्बत आपसी भाई चारे को ही बढ़वा दिया है। इसलिए देश में अमन-चैन कायम रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें-यूपी चुनाव में जुमलेबाजी : बहनजी संपत्ति पार्टी का जवाब निगेटिव दलित मैन

    विफलता छिपाने की कोशिश

    कांग्रेस मीडिया इंचार्ज सत्यदेव त्रिपाठी ने पत्रकार वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य भाजपा नेताओं की जुमलेबाजी को लोकतंत्र के लिए घातक करार दिया। उन्होंने कहा कि तीन वर्ष के शासन में प्रत्येक मोर्चे पर फेल सिद्ध हुई केंद्र सरकार की विफलताओं को छिपाने की कोशिश की जा रही है। सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों पर बहस न कर भाजपाई चुनावी लाभ लेने के लिए जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने सपा व कांग्रेस गठबंधन के दस सूत्री संकल्प पत्र का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश में विकास की गति दी जाएगी। यूपीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए त्रिपाठी ने प्रथम तीन चरण के चुनाव में गठबंधन को बढ़त मिलने का दावा भी किया। केंद्र सरकार के मंत्रियों और प्रधानमंत्री द्वारा बयानों के जरिये माहौल खराब करने के प्रयास का पर्दाफाश करने की जिम्मेदारी कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग को सौंपा गई है। प्रदेश संयोजक सिराज मेंहदी ने बताया कि जिला व मंडल पदाधिकारी कांग्रेस-सपा गठबंधन को जिताने के साथ भाजपाइयों के दुष्प्रचार का जवाब भी देंगे।

    यह भी पढ़ें- उरई में बोले मोदी, बसपा का मतलब 'बहन जी संपत्ति पार्टी'

    कांग्रेस धर्म की राजनीति नहीं करती

    जालौन व झांसी में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जब-जब कांग्रेस ने किसी दल के साथ गठबंधन किया है। वहां सरकार सौ फीसदी गठबंधन की ही बनी है। यह इतिहास उप्र में भी बनने जा रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि केरल, आंध्र प्रदेश, जम्मू कश्मीर, बिहार में कांग्रेस ने गठबंधन करके सरकार बनाई है। देश की मौजूदा राजनीति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति बदल गई है। कांग्रेस ने सदा प्यार मोहब्बत आपसी भाईचारे को ही बढ़वा दिया है। उन्होंने कहा कि इस देश की ताकत 125 करोड़ भारतीय नहीं हैं, खेत खलिहान भी नहीं हैं। नहरें और नदियां नहीं बल्कि इस देश की असली ताकत हिंदू-मुसलमान की एकता है। उन्होंने कहा कि देश का संविधान सेकुलर है सभी को लोकतंत्र में यह अधिकार मिला है कि वह चुनाव लड़े। अपनी हुकूमत बनाए।

    यह भी पढ़ें-यूपी चुनाव: मायावती का पलटवार, नरेंद्र दामोदर मोदी मतलब 'निगेटिव दलित मैन'

    कांग्रेस छोटे राज्यों की समर्थक

    आजाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसान विरोधी बताया और कहा कि उनके शासन में किसान परेशान होकर आत्महत्या कर रहे हैं। हम लोगों ने जब प्रधानमंत्री से मुलाकात कर किसानों के कर्जे माफ किये जाने को कहा तो उन्होंने आश्वासन तक नहीं दिया। झांसी में आजाद ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बुंदेलखंड राज्य को लेकर सपा के खुले विरोध पर किए गए सवाल पर कहा कि कांग्रेस छोटे राज्यों की समर्थक है और सरकार बनने पर न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाकर इन सभी मुद्दों को शामिल किया जाएगा। कांग्रेस ने अभी बड़े उद्देश्य को लेकर प्रदेश में समाजवादी पार्टी से गठबंधन किया है।

    यह भी पढ़ें-UP election 2017: भाजपा नेताओं ने माना, अपने गढ़ों से साफ हो गई सपा