Move to Jagran APP

UP Election 2017: अखिलेश ने तूफान से बचने को थामा ‘हाथ’

लोकसभा चुनाव में प्रदेश की कुछ सीटों को छोड़कर सभी पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस बार भाजपा को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी।

By Abhishek Pratap SinghEdited By: Published: Fri, 17 Feb 2017 11:51 AM (IST)Updated: Fri, 17 Feb 2017 04:49 PM (IST)
UP Election 2017: अखिलेश ने तूफान से बचने को थामा ‘हाथ’
UP Election 2017: अखिलेश ने तूफान से बचने को थामा ‘हाथ’

जागरण संवाददाता, औरैया : प्रदेश में भाजपा का तूफान चल रहा है। इस चुनाव में भाजपा तीन सौ से अधिक सीटों पर कब्जा कर प्रदेश में सरकार बनायेगी। इसी तूफान से लोग घबराए हुए हैं। यही वजह है कि अखिलेश ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र सांसद राजवीर सिंह ने सहार में आयोजित जनसभा के दौरान कहीं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा में जो सुनामी चली थी वैसी ही स्थिति प्रदेश के चुनाव में है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश की कुछ सीटों को छोड़कर सभी पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस बार भाजपा को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी।

यह भी पढ़ें- जनता एक शहजादे से परेशान थी अब दो हो गए: अमित शाह

उन्होंने सपा बसपा पर प्रहार करते हुए कहा कि जिस प्रकार तवे पर एक ही रोटी को चार पांच बार पलटा जाए तो रोटी जल जाती है वह फूलती नहीं है। उसी प्रकार बार बार प्रदेश में सपा बसपा के पलटने से यूपी जल गया है वह फलफूल नहीं पा रहा है।

प्रदेश में गुंडाराज, भ्रष्टाचार कायम है। प्रधानमंत्री ने देश की तस्वीर बदल दी है। उसी प्रकार भाजपा सरकार बनते ही प्रदेश के दिन भी बहूरेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा समृद्धि योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, उज्ज्वला योजना का बखान किया। भाजपा प्रत्याशी विनय शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, डा. विनोद त्रिपाठी, राजेंद्र बाबू मिश्र रहे।

चुनाव से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.