UP Assembly Election : भाजपा को समर्थन नहीं देगा अखाड़ा परिषद : महंत नरेंद्र गिरी
आखिल भारतीय आखाडा परिषद 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी समर्थन नहीं देगी। आज संगमनगरी में इसका ऐलान महंत नरेंद्र गिरी ने किया।
इलाहाबाद (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इस बार आखिल भारतीय आखाडा परिषद संतों की प्रिय मानी जानी वाली भारतीय जनता पार्टी को समर्थन नहीं देगी। आज इलाहाबाद में इसकी घोषणा अखाड़ा परिषद के महंत नरेंद्र गिरी ने की है।
आखिल भारतीय आखाडा परिषद 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी समर्थन नहीं देगी।
यह भी पढ़ें: UP Elections 2017 : सुल्तानपुर से आज सपा का चुनावी अभियान शुरू करेंगे अखिलेश
आज संगमनगरी में इसका ऐलान महंत नरेंद्र गिरी ने किया। महंत गिरी ने कहा इस बार अखाड़ा परिषद का समर्थन विकास लाने वाले को मिलेगा। वह इस बार भाजपा का समर्थन नहीं करेंगे। हम केवल उन्हीं को सपोर्ट करेंगे जो उत्तर प्रदेश में विकास लाएगा।
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2017 : प्रथम चरण में राहुल गांधी करेंगे छह रैलियां
इससे पहले भी कई मुद्दों को लेकर महंत नरेंद्र गिरी में चर्चा में रहे हैं। उन्होंने इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया था, जिसमें चुनाव में धर्म के नाम पर वोट मांगने पर सख्ती की गई।