Move to Jagran APP

अमेरिकी चुनाव: दिल जीतने में हिलेरी रहीं कामयाब पर चुनाव में मिली हार

जानिए इस बार के राष्ट्रपति चुनाव में ऐसा क्या हुआ जो डोनाल्ड ट्रंप के हक में रही और हिलेरी क्लिंटन ज्यादा पॉपुलर वोट पाने के बाद भी हार गईं।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Thu, 10 Nov 2016 11:43 AM (IST)Updated: Thu, 10 Nov 2016 02:59 PM (IST)
अमेरिकी चुनाव: दिल जीतने में हिलेरी रहीं कामयाब पर चुनाव में मिली हार

न्यूयॉर्क, जेएनएन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद का चुनाव हारने के बावजूद हिलेरी क्लिंटन पॉपुलर वोट जीतने के मामले में आगे रही हैं। इसी के तहत आज हम आपको बताएंगे की इस बार के राष्ट्रपति चुनाव में क्या बातें ऐसी थी जो डोनाल्ड ट्रंप के हक में रही और क्या ऐसी बाते थीं जिन्होंने हिलेरी क्लिंटन को ज्यादा पॉपुलर वोट जीतकर भी हरा दिया। जी हां एफटीआई की एक्जिट पोल पर एक रिपोर्ट ने साफ कर दिया कि मतदाताओं ने किन मुद्दों के आधार पर किसे कितने वोट दिए हैं।

loksabha election banner

अमेरिकों के मतदान परिवर्तन का ट्रंप को मिला लाभ

बदलाव- 39% मतदाताओं ने अमेरिका में बदलाव को लेकर वोट दिए जिसमें डोनाल्ड ट्रंप पर 83% लोगों ने भरोसा दिखाया जबकि इस मुद्दे पर 14% लोग ही हिलेरी क्लिंटन के साथ गए ।

सही अनुभव- अनुभव के मामले में हिलेरी को लोगों ने ट्रंप की तुलना ज्यादा भरोसे लायक समझा। इस विषय पर 90% लोगों ने हिलेरी को वोट दिया जबकि ट्रंप सिर्फ 8% लोगों की पसंद रहे

अच्छा निर्णय- 20% मतदाता ने निर्णय लेने की क्षमता के आधार पर भी वोट दिए हैं। इसमें 66% ने माना कि हिलेरी अच्छा निर्णय ले सकती है ट्रंप की तुलना में। इस रेस में ट्रंप को 26% वोट मिले ।

अधिक रूढ़िवादी बनें - 48% मतदाताओं ने रूढ़िवादी जैसे मुद्दे को ध्यान में रखकर मतदान किया है। यही ट्रंप की जीत की नींव रखी गई। इस मुद्दे पर 83 % वोट ट्रंप के साथ गए जबकि 13% वोट हिलेरी को मिले

ट्रंप की व्यापार नीति का संदेश क्लिंटन की अर्थव्यवस्था संभालने के अनुभव पर पड़ा भारी

इकोनॉमी - अमेरिकन चुनाव में अर्थव्यवस्था सबसे अहम मुद्दा है। इस विषय पर 52 % मतदाताओं ने मतदान किया है। इस मुद्दे पर ट्रंप हिलेरी से ज्यादा पीछे नहीं है। हिलेरी को इस मुद्दे पर 52% वोट मिले जबकि ट्रंप को 42 % वोट मिले ।

अर्थव्यवस्था संभालने के लिए कौन है बेहतर - अमेरिकी अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए हिलेरी का अनुभव ज्यादा अच्छा है या फिर डोनाल्ड ट्रंप की नीति इस विषय में 49 % फीसदी ने ट्रंप पर अपना भरोसा दिखाया है। अगर बात की जाए हिलेरी की तो उन्हें 46 % वोट मिले हैं।

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का प्रभाव - अमरीकी में नौकरियों की संख्या बढाने के मुद्दे पर लोगों को हिलेरी क्लिटंन पर ज्यादा विश्वास था।

पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप की जीत वैश्विक व्यवस्था के लिए ठीक नहीं: विदेशी मीडिया

अमेरिकन चुनाव में लगभग दो तिहाई मतदाताओं ने सितंबर से पहले फैसला कर लिया था कि इस चुनाव में किसे वोट देंगे। लेकिन ट्रंप को देर से निर्णय लेने वाले मतदाताओं से फायदा मिला है।

  • पिछले सप्ताह 8 प्रतिशत लोगों ने यह तय किया था कि इन चुनाव में किसे वोट दें। इसका फायदा ट्रप को मिला इसमें 46% की पसंद थे ट्रंप थे
  • अक्टूबर के महीने में 12 % लोगो ने अपना मत तय किया था जिसमें भी डोनाल्ड ट्रंप को ही फायदा मिला था। इस दौरान 51 % की पसंद ट्रंप थे
  • अगर बात करें सितंबर के महीने की तो इस दौरान 13% लोगों ने अपना मत तय किया था। यहां भी डोनाल्ड ट्रंप को फायदा मिला था। यहा 50% ने ट्रंप के पक्ष में वोट डालने का निर्णय लिया था।
  • सिंतबर से पहले 60% मतदाता अपना मत तय कर चुके थे। यहां हिलेरी लोगों को पहली पसंद दिखाई दे रही थी। इस दौरान 52 % लोगों की पसंद हिलेरी क्लिंटन थी।

अफ्रीकी अमेरिकी और लेटिनोस हिलेरी के प्रति बेहद कम उत्साहित थे। अफ्रीकी अमेरिकियों और लेटिनोस हिलेरी के प्रति बेहद कम उत्साहित थे। इसके अलावा पिछले दो चुनावों से डेमाक्रेट के प्रति व्हाइट वोटर्स का विश्वास घटना भी हिलेरी की हार का मुख्य कारण है

2008 यूएस इलेक्शन

व्हाइट मतदाता - 74 % मतदाताओं ने चुनाव में भाग लिया था। 55% ने रिपब्लिकन को वोट किया जबकि 43 % ने डेमोक्रेट वोट किया था

अर्फ-अमेर (Afr-Amer) - इस चुनाव में 13% मतदाताओं ने हिस्सा लिया था। 95 % ने उस वक्त ओबामा पर यकीन दिखाया था।

लेटिनो ( Latino) -इस यूएस इलेक्शन में 67% ने ओबामा पर भरोसा दिखाया था।

पढ़ें- जीत के बाद बोले ट्रम्प - मैं सभी का राष्ट्रपति हूं और सभी के हित में काम करूंगा

2012 यूएस इलेक्शन

व्हाइट मतदाता - 72 % मतदाताओं ने चुनाव में भाग लिया था। 59% ने रिपब्लिकन को वोट किया जबकि 39 % ने डेमोक्रेट वोट किया था

अर्फ-अमेर (Afr-Amer) - इस चुनाव में 13% मतदाताओं ने हिस्सा लिया था। 93 % ने डेमोक्रेट के पक्ष में वोट दिया था।

लेटिनो ( Latino) -इस चुनाव में 10% मतदाताओं ने हिस्सा लिया था। 71 % ने डेमोक्रेट के पक्ष में वोट दिया था।

2016 यूएस इलेक्शन के इलेक्शन में अर्फ-अमेर (Afr-Amer और लेटिनो ( Latino) से डेमोक्रेट को मिलने वाले वोट में कमी देखने को मिली। यह भी हिलेरी क्लिंटन को मिली हार का मुख्य कारण है। इस बार के चुनाव में डेमोक्रेट को अर्फ-अमेर (Afr-Amer ) से 88% और ( Latino) से 65% वोट मिले हैं।

पढ़ें- यूएस में अबकी बार ट्रंप सरकार, जनता ने ट्रंप को चुना देश का 45वां राष्ट्रपति


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.