Election: रालोद की तीसरी सूची के जरिए सपा की राह में कांटे
रालोद ने जारी तीसरी सूची में 18 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर सपा की राह में कांटे बिछाने की अन्य दलों के बागियों को तरजीह दी है।
लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के गठबंधन में जगह न पा सके राष्ट्रीय लोकदल ने स्थानीय दलों से जोड़ तोड़कर चौथा मोर्चा बनाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। आज जारी तीसरी सूची में 18 उम्मीदवारों के नाम घोषित करते हुए अन्य दलों के बागियों को तरजीह दी है। रालोद की सूची में बसपा छोड़कर आए पूर्व मंत्री योगराज सिंह को मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया गया है तो देवबंद में भाजपा से बगावत कर आए भूपेश्वर त्यागी भी टिकट पा गए।
यह भी पढ़ें UP election: यूपी चुनाव के लिए सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन की हुई घोषणा
सपा की राह में कांटे
रालोद ने आधा दर्जन मुस्लिमों को उम्मीदवार घोषित कर समाजवादी पार्टी की राह में कांटे बिखरने की कोशिश की है वहीं दो टिकट वैश्य वर्ग को देकर भाजपा के लिए मुश्किलें पैदा करने का भी काम किया है। राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने अन्य दलों से गठबंधन करके सभी 403 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। रविवार को दिल्ली में जनता दल यू, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और महान दल जैसे आधा दर्जन दलों के साथ मिलकर चौथा मोर्चा बनाने की कोशिशें हो रही है। एक दो दिन में इसका एलान कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: लोकायुक्त रिपोर्ट की अनदेखी से भ्रष्टाचार को बढ़ावा
स्टार प्रचारकों में दलबदलू भी
रालोद द्वारा स्टार प्रचारकों में दलबदलू भी शामिल किए गए हैं। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल दुबे ने बताया कि अजित सिंह और जयंत चौधरी के अलावा त्रिलोक त्यागी बसपा से आए ताराचंद शास्त्री, कांग्रेस से आए राजेंद्र शर्मा, डा. मसूद अहमद, मुंशीराम पाल, शिवकरन सिंह, ओंकार सिंह, अनिल दुबे, सुधीर किसान, रविंद्र सिंह पटेल, विधायक त्रिलोकीराम दिवाकर,आदित्य विक्रम सिंह, विधायक करतार सिंह भड़ाना, सुदेश शर्मा, एहतेशाम रहीम खान, मुश्ताक चौधरी, कारी मुस्तफा देहलवी, राममेहर सिंह गुर्जर, नारायन सिंह सुमन व वंशनारायन पटेल, शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: UP election 2017: भाजपा की सूची में चुनावी महासमर के सहयोगी
उम्मीदवारों की तीसरी सूची
1-देवबंद-भूपेश्वर त्यागी।
2-बुढ़ाना-योगराज सिंह।
3-मुरादाबाद ग्रामीण-कमरानुल हक।
4-कुंदरकी-मोहम्मद नबी लंबरदार।
5-स्वार-नदीम कुमार गुप्ता।
6-विलासपुर-संतोष शर्मा।
7-रामपुर-आसिम खां।
8-धनौरा-कपिल चंद्रा।
9-अमरोहा-सलीम खान।
10-सरधना-वकील चौधरी।
11-मेरठ कैंट-संजीव धामा।
12-मेरठ दक्षिण-पप्पू गुर्जर।
13-साहिबाबाद-शमशाद चौधरी।
14-डिबाई-सत्यवीर यादव।
15-खुर्जा-मनोज गौतम।
16-मथुरा वृंदावन-अशोक अग्रवाल।
17-एत्मादपुर-नरेंद्र बघेल।
18-आगरा कैंट-स्वदेश कुमार सुमन।