Move to Jagran APP

पंजाब चुनाव: राहुल का एलान, कैप्टन अमरिंदर ही होंगे कांग्रेस के सीएम कैंडिडेट

कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने कैप्‍टन अमरिंदर सिंह का पंजाब में कांग्रेस का सीएम उम्‍मीदवार घोषित किया है। उन्‍होंने मजीठा में आयोजित रैली में यह एलान किया।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 27 Jan 2017 10:44 AM (IST)Updated: Fri, 27 Jan 2017 07:17 PM (IST)
पंजाब चुनाव: राहुल का एलान, कैप्टन अमरिंदर ही होंगे कांग्रेस के सीएम कैंडिडेट
पंजाब चुनाव: राहुल का एलान, कैप्टन अमरिंदर ही होंगे कांग्रेस के सीएम कैंडिडेट

जेएनएन, अमृतसर। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एलान किया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब में काग्रेस के सीएम उम्मीदवार होंगे। उन्होंने कहा कि बादल परिवार ने पंजाब को बर्बाद कर दिया है। बादलों ने पंजाब का वर्तमान खराब कर दिया और भविष्य को चौपट कर दिया। राहुल ने मजीठा में आयोजित रैली को नशे के लेकर सीएम प्रकश सिंह बादल और सुखबीर बादल पर जमकर निशाने पर किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस नशे के खिलाफ ऐसा कानून बनाएंगे कि इसका इस्तेमाल करने वाले और इसका धंधा करने वाले कांपेंगे।

loksabha election banner

राहुल गांधी ने मजीठा रैली में अकालियों पर किए ताबड़तोड़ हमले किए

बाद में शाम में राहुल गांधी ने बठिंडा और रामामंडी में भी रैलियों काे भीसंबोधित किया। मजीठा रैली में राहुल ने लाेगों से सीधे संवाद बनाने की कोशिश की। उन्होंने पंजाब के गौरवशाली अतीत की चर्चा की। उन्हाेंने बादलों पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा है कि बादल छाते हैं तो किसानों का मन झूम उठता है, लेकिन पंजाब के बादलों ने यहां के किसानों काे बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा, हम पंजाब में ड्रग की लड़ाई लड़ेंगे और इसे जीत कर दिखाएंगे।

मजीठा रैली में कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू के साथ राहुल गांधी।

उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह विधानसभा चुनाव में जीतने पर पंजाब के मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर ने पंजाब के लिए अपना खून-पसीना एक किया है। वह पंजाब को समृद्धि की ओर लेकर आएंगे।

देखें तस्वीरें: पंजाब चुनाव में राहुल गांधी की हुंकार

राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, मोदी जी भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करते हैं। लेकिन, वह बताएं कि वह अकाली दल के साथ मिलकर भ्रष्टाचार खत्म करने की कैसे बात कर सकते हैं। पूरा पंजाब जानता है कि पंजाब को अकाली दल ने खत्म कर दिया है। ऐसे में मोदी जी बादल के साथ आते हैं और कहते हैं कि हम पंजाब को बदल देंगे। मोदी बताएं कि अाखिर यह कैसे संभव है।

यह भी पढ़ें: असेंबली इलेक्शन: राजनाथ बोले- वोट न देना हो तो मत दीजिए, लेकिन जूते मत फेंकिये

राहुल गांधी ने कहा कि बादल सरकार ने पंजाब को जिस स्थान पर ला खड़ा कर दिया है उसे पटरी पर लाने में बहुत वक्त लगेगा। यह कैप्टन अमरिंदर सिंह जी के खून पसीने से ठीक होगा। यह सिर्फ सरकार बदलने का चुनाव नहीं है यह पंजाब को फिर से खड़ा करने का इलेक्शन है। यह काम कांग्रेस अकेले नहीं कर सकती है। यह काम कांग्रेस पंजाब की जनता के साथ मिलकर करेगी।

बादल पिता-पुत्र पर कटाक्ष करते हुए राहुल ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने कहा था कि सब तेरा है, वहीं यहां बादल कह रहे हैं कि सब मेरा है। राहुल गांधी ने कहा कि पांच नदियों का प्रदेश पंजाब पूरे देश को शक्ति देता था। यहां से देशभर मेें नूर फैलता था। पंजाब जब बढ़ा तो देश बढ़ा। पंजाब में बादल पानी नहीं देते यहां बादल आए और जो भी पंजाब का था उसे लूट लिया। पंजाब में कुछ भी करो बादलों को खर्च दो।

मजीठा में रैली को संबोधित करते कांग्रेस उपाध्यक्ष अरविंद केजरीवाल।

उन्होंने कहा, जब मैैंने पहले कहा कि 70 फीसद युवा पंजाब में ड्रग में लिप्त हैैं तो अकाली दल के नेताओं ने मेरा मजाक उड़ाया, लेकिन अब सच्चाई सामने आ रही है। अब वे भी कहने लगे हैैं कि पंजाब में नशे का बोलबाला है।
कभी यहां की इंडस्ट्री समृद्ध थी, लेकिन वे आज यहां से पलायन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यहां एक परिवार की मोनोपॉली है। पंजाब के सामने कई मुश्किलें हैैं। पंजाब में ड्रग को समाप्त करना होगा। पंजाब को फिर से समृद्धि के रास्ते पर कांग्रेस ही ला सकती है। नशे के खिलाफ कांग्रेस कानून बनाएगी। नशे का काम करने वालों के खिलाफ ऐसा कानून बनाएंगे कि ऐसा काम करने वाले कांप उठेंगे। कांग्रेस जो कहती है वह करती है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में मौजूद लोग।

उन्होंने कहा कि पंजाब का पैसा, किसान, मजदूर, दुकानदार का पैसा यह सब पंजाब का है। यह किसी एक परिवार का नहीं है। यह किसी राजनीतिक दल का नहीं है। यह जनता के खून पसीने का पैसा है। कांग्रेस इस पैसे को जनता के पैसे को जनकल्याण पर खर्च करेगी।

उन्होंने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर भी जमकर निशाने साधे। दिल्ली में आप की सरकार है। उन्होंने चुनाव से पहले वादे किए वह पूरे नहीं किए। दिल्ली जाकर लोगों से पूछिए आप ने आज तक कौन सा वादा पूरा किया है। ये लोग दिल्ली में कुछ, हरियाणा में कुछ और पंजाब में आकर कुछ और कहते हैैं।

कहा, नशे के खिलाफ कांग्रेस लड़ेगी लड़ाई, पंजाब में एेसा कानून बनाएंगे कि ड्रग के धंधेबाज कापेंगे

मजीठा की दाना मंडी में आयोजित होनेवाली रैली के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। लोगों को रैली स्थल पर कड़ी जांच के बाद जाने दिया गया। रैली स्थल पर लोगों का पहुंचना सुबह साढ़े 11 बजे से ही शुरू हो गया था। रैली में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू भी मौजूद हैं। सिद्धू और कैप्टन ने कहा कि पंजाब में अन्याय और अत्याचार का शासन खत्म होगा। रैली में बादल पिता-पुत्र सहित अरविंद केजरीवाल निशाने पर रहे।

रैली में नश्ो पर एक नाटिका भी पेश की गई। बता दे कि विपक्ष अकाली दल के मजीठा से प्रत्याशी बिक्रम सिंह मजीठिया पर नशे के कारोबार का आरोप लगाता रहा है।

मजीठा में रैली राहुल गांधी की इस बार पंजाब विधानसभा में पहली रैली है। सिद्धू और अमरिंदर ने अकाली दल के उम्मीदवार बिक्रम सिंह मजीठिया पर खास तौर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे का काला कारोबार खत्म करेंगे। यह पहला अवसर है जब राहुल गांधी ने पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू के साथ मंच साझा किया।

रैली में पहुंचने पर कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब कांग्रेस की प्रभारी आशा कुमारी सहित अन्य नेताओं ने स्वागत किया। नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने भाषण में कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर अकालियों के कुशासन और लूट के शासन का अंत करेगी। उन्होंने सीएम प्रकाश सिंह बादल, उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमले किए।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शिअद-भाजपा सरकार को दुष्टों की सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि बादल सरकार माफियाओं की सरकार रही। ऐसा कोई काम नहीं जिसमें इसने माफियागिरी न की हो। उन्होंने कहा कि बादल सरकार ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को चुन-चुन कर निशाना बनाया और उन पर कई मामले दर्ज किए।

उन्होंने कहा कि यह सरकार एक परिवार का राज है। प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल, हरसिमरत कौर बादल, प्रताप सिंह कैरों, बिक्रम मजीठिया आदि...। उन्होंने कहा कि इस परिवार ने पंजाब को लूट लिया है। सरकार ने सरकारी संपत्ति बेच दी। पंजाब को कर्ज में डुबा दिया है।

अमरिंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर अकाली-भाजपा सरकार द्वारा पांच लाख लोगों पर दर्ज करवाए गए नाजायज केस खत्म करवाए जाएंगे। चिट्टा बेचने वालों के खिलाफ विधानसभा में कानून पास किया जाएगा। इसके तहत ड्रग के धंधे में शामिल लोगों की संपत्तियां जब्त होंगी। इतना ही नहीं नशा बेचने में साथ देने वाले पुलिस अधिकारियों को भी अंदर किया जाएगा।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली के लिए मजीठा की दाना मंडी में तैनात सुरक्षाकर्मी व पुलिस।

पंजाब विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी 28 जनवरी काे चार और 29 जनवरी को दो रैलियाें काे संबोधित करेंगे। राहुल गांधी अकालियों के गढ़ लंबी, जलालाबाद और मजीठा में भी जनसभाएं करेंगे। इस दौरान इन तीनों ही प्रमुख रैलियों में कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ नवजोत सिंह सिद्धू भी राहुल के साथ मंच शेयर करेंगे। राहुल जलालाबाद के अलावा गिद्दड़बाहा और बठिंडा में भी रैली करेंगे।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली के लिए मजीठा की दाना मंडी में तैनात पुलिस के जवान।

यह भी पढ़ें: पंजाब विधानसभा चुनाव: सीएम बादल बोले, हमने चूडिय़ां नहीं पहन रखीं

रामामंडी और बठिंडा में भी रैलियों को किया संबोधित


राहुल गांधी ने बाद में बठिंडा जिले के तलवंडी साबाे विधानसभा क्षेत्र की रामा मंडी में रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव पंजाब के भविष्य के लिए है। यह विचारधारा की लड़ाई है। पहले पंजाब पूरे देश को रोशनी देता था और आज वह खुद अंधेरे में है। उन्होंने किसानों से कहा कि अापके खेतों का गेहूं हर प्रदेश में जाता था, लेकिन अाज पंजाब बदल गया है।

उन्होंने कहा कि आज पंजाब की शक्ति कम हो गई है और वह बदल गया है। पंजाब की रोशनी गायब हो गई है। ऐसा इसलिए हुआ कि पंजाब के उपर बड़े बादल छा गए हैं। यह बादल पंजाब का सब कुछ ले गया। इस बार अपने वोट की ताकत से इस बादल को दूर कीजिये। बाद में राहुल गांधी ने बठिंडा शहर में भी रैली को संबोधित किया।

पंजाब चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.