पंजाब विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने कहा, अमित शाह ने पंजाब में शिअद-भाजपा की हार मानी
पंजाब विधानसभा चुनाव पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बयान के बाद राज्य में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। कांग्रेस ने कहा है चुनाव परिणाम से पहले ही भाजपा ने हार मान ली है।
जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा-शिअद के नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। पंजाब कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के गाेरखपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बयान के बहाने में उन पर निशाना साधा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि अमित शाह ने पंजाब में शिअद- भाजपा की हार मान ली है। इसके जवाब में भाजपा ने भी कांग्रेस पर हमला किया है।
अमित शाह ने शनिवार को गोरखपुर में कहा था कि गोवा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा ही सरकार बनाएगी, लेकिन पंजाब में कांटे की लड़ाई है। शाह के बयान के बाद पंजाब में राजनीतिक माहौल गर्मा गई है। कांग्रेस ने इस बयान के बहाने भाजपा-शिअद गठबंधन पर निशाने साधे हैं।
यह भी पढ़ें: नवजोत सिद्धू के खिलाफ दायर चुनाव याचिका पर कांग्रेस विधायक सोनी पर जुर्माना
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस पंजाब में मिले जन समर्थन के आधार पर बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्हाेंने कहा, अमित शाह ने नतीजों से पहले ही हार मान ली है। लेकिन, केवल हार मानना काफी नहीं है बल्कि शाह को चाहिए कि वह राज्य के भाजपाई मंत्रियों से इस्तीफे दिलाएं। जाखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री बादल और सुखबीर बादल को भी अब सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
यह भी पढ़ें: Punjab election: चुनाव आयोग की टीम ने की जांच, ईवीएम से छेड़छाड़ इन्कार
दूसारद भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने दावा किया कि पंजाब में भाजपा-अकाली दल गठबंधन तीसरी बार सरकार बनाएगा। अमित शाह ने राज्य में कड़ी टक्कर बताई है, यह नहीं कहा कि सरकार नहीं बनेगी। पंजाब में तिकोना मुकाबला है, लेकिन गठबंधन सरकार के काम को देखते हुए लोगों ने उसको वोट दिया है। चुघ ने कहा, 11 मार्च को नतीजे सामने होंगे। हमें कितनी सीटें आएंगी यह पता नहीं लेकिन कड़े मुकाबले में भी हम सरकार बनाने में कामयाब रहेंगे।
आप ने कहा, पंजाब में करेंगे क्लीन स्विप
दूसरी ओर, अाम अादमी पार्टी के पंजाब कन्वीनर गुरप्रीत सिंह वड़ैच ने कहा है कि आप पंजाब में क्लीन स्विप करेगी। इसका फैसला मतदान वाले दिन ही मतदाताओं ने कर दिया था, बस 11 मार्च को परिणाम आने का इंतजार हो रहा है। जितनी जल्दी भाजपा इस बात को स्वीकार कर ले यह उसके लिए सही होगा। पंजाब से भाजपा का पत्ता साफ हो चुका है।
पंजाब विधानसभा चुनाव से संबंधित खबरें पढ़ने लिए यहां क्लिक करें