MCD Polls: जाटों को लुभाने के लिए यूपी का यह दिग्गज नेता उतरेगा मैदान में
दिल्ली नगर निगम चुनाव 2017 की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों को जोर-शोर से मैदान में उतारने का मन बनाया है।
नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली नगर निगम चुनाव 2017 की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों को जोर-शोर से मैदान में उतारने का मन बनाया है। जहां एक ओर भाजपा का जोर पूर्वांचल के मतदाताओं को लुभाने पर रहेगा वहीं स्थानीय लोगों को लुभाने की भी पार्टी की भी तैयारी कर ली है।
इस कड़ी में दिल्ली के जाट मतदाताओं को लुभाने के लिए केंद्रीय मंत्री संजीव कुमार बालयान पर दांव खेला गया है। संजीव कुमार बालयान भारत की सोलहवीं लोकसभा के सांसद हैं। साल 2014 के चुनावों में वे उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए।
यह भी पढ़ें: MCD polls 2017: लगातार हो रहे सर्वे से बढ़ रहीं कांग्रेसियों की धड़कनें
एमसीडी चुनाव में ये हैं BJP के स्टार प्रचारक
प्रदेश भाजपा ने तीन पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी एवं वेंकैया नायडू के अलावा केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, संजीव बाल्यान, स्मृति ईरानी, कलराज मिश्रा, राधा मोहन सिंह, गिरीराज सिंह, रवि शंकर प्रसाद, डॉ. हर्षवर्धन एवं विजय गोयल के नाम प्रचारक की सूची में शामिल किया है।
यह भी पढ़ें: MCD चुनाव 2017: यूपी के मुख्यमंत्री योगी की लोकप्रियता को भुनाएगी BJP
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री करेंगे प्रचार
एमसीडी चुनाव में प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमण सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनेवाल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत अन्य नेताओं को भी स्टार प्रचारक के तौर पर उतारा जाएगा।