Move to Jagran APP

MCD Exit Poll: भाजपा की लहर में 'आप' के अरमानों पर फिरी झाड़ू, कांग्रेस का पत्ता साफ

MCD चुनाव के बाद एग्जिट पोल में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है। आम आदमी पार्टी के अरमानों पर झाड़ू फिरती दिख रही है तो वहीं, कांग्रेस का भी सूपड़ा साफ होता नजर आ रहा है।

By Amit MishraEdited By: Published: Sun, 23 Apr 2017 06:36 PM (IST)Updated: Mon, 24 Apr 2017 11:07 AM (IST)
MCD Exit Poll: भाजपा की लहर में 'आप' के अरमानों पर फिरी झाड़ू, कांग्रेस का पत्ता साफ
MCD Exit Poll: भाजपा की लहर में 'आप' के अरमानों पर फिरी झाड़ू, कांग्रेस का पत्ता साफ

नई दिल्ली [जेएनएन]। नगर निगम चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। मतदान समाप्त होने के बाद सामने आ रहे एग्जिट पोल में तीनों निगमों में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। विभिन्न चैनलों के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है। एमसीडी में पहली बार लड़ रही आम आदमी पार्टी के अरमानों पर झाड़ू फिरती दिख रही है तो वहीं, कांग्रेस का भी सूपड़ा साफ होता दिख रहा है। 

loksabha election banner

ABP News- C Voter Exit Poll Results

दिल्ली एमसीडी की कुल 270 सीटों में से भाजपा को 218, AAP को 24 और कांग्रेस को 22 सीटें मिल रही हैं। 

ABP न्यूज़- सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में भाजपा की लहर जारी है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अपने वजूद की लड़ाई लड़ती दिख रही है। भाजपा न सिर्फ तीन निगमों में वापसी कर रही है, बल्कि 2014 के लोकसभा चुनावों की लहर को दोहराती दिख रही है। 

एग्जिट पोल 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक हार का इशारा कर रहा है। आपसी फूट की शिकार कांग्रेस के बुरे दिन अब भी जारी रहने वाले हैं। 

एग्जिट पोल के मुताबिक तीन निगमों की 272 सीटों में जहां भाजपा 218 सीटें जीत सकती है, वहीं आम आदमी पार्टी 24 और कांग्रेस 22 सीटों पर सिमट सकती है। भाजपा की इस लहर में बीएसपी भी बेअसर दिख रही है और वो सिर्फ 8 सीटों पर सिमट जाएगी। 

किस पार्टी की कितनी बड़ी जीत-हार

अगर एग्जिट पोल को नतीजे मान लें तो इस हिसाब से भाजपा की बड़ी जीत होती दिख रही है। भाजपा को 80 सीटों का फायदा होता दिख रहा है, जबकि कांग्रेस और बीएसपी को 55 और 49 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है.

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (104 सीटें)

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में कुल 104 सीटें हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक इस निगम पर भी भाजपा का कब्जा बना रहेगा। भाजपा बीजेपी की 80 सीटों पर जीत का अनुमान है, जबकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के 9-9 सीटों पर सिमट जाने के आसार हैं.

बीजेपी- 80

आप- 09

कांग्रेस- 09

अन्य- 03

उत्तरी दिल्ली नगर निगम (104 सीटें)

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मुकाबले उत्तरी दिल्ली नगर निगम में भाजपा और बड़ी जीत की तरफ बढती दिख रही है। यहां तीन चौथाई से भी ज्यादा यानि 88 सीटों पर भाजपा विजयी होती दिख रही है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन सबसे ज्यादा खराब रहने वाला है। यहां 'आप' को सिर्फ 6 सीटें मिलती दिख रही हैं। कांग्रेस सात और अन्य की झोली में 3 सीटें जा रही हैं। 

बीजेपी- 88

आप- 06

कांग्रेस- 07

अन्य- 03

पूर्वी दिल्ली नगर निगम (64 सीटें)

पूर्वी दिल्ली में भी भाजपा शानदार तरीके से जीत रही है। यहां भी भाजपा तीन चौथाई से ज्यादा सीटों यानि 47 सीटों पर कब्जा जमाती दिख रही है। 'आप' 9 और कांग्रेस 6 सीटों पर जीतती दिख रही है। अन्य के खाते में सिर्फ 2 सीटें जा रही हैं। 

बीजेपी- 47

आप- 09

कांग्रेस- 06

अन्य- 02 

यह भी पढ़ें: MCD Election 2017: समाप्त हुआ मतदान, मतदाताओं में नहीं दिखा उत्साह

आज तक-AxisMy India Exit Poll Results

नगर निगम चुनाव के लिए एक्सिस माई इंडिया ने एग्जिट पोल कराया है। इस एग्जिट पोल के अनुसार तीनों नगर निगम में भाजपा को भारी बहुमत का अनुमान है। भाजपा को 202 से 220 सीटें मिलने का अनुमान है। बता दें कि तीनों नगर निगम में 270 सीटें हैं जिनमें से दो सीटों के लिए मतदान उम्मीदवारों की मौत के कारण रोक दिया गया है।

 

नॉर्थ दिल्ली MCD (103 सीट)

बीजेपी - 78 से 84 सीट
आप- 8 से 12 सीट
कांग्रेस - 8 से 12 सीट
अन्य - 1 से 3

ईस्ट दिल्ली MCD (104 सीट)

बीजेपी - 45 से 51 सीट
आप - 6 से 10 सीट
कांग्रेस - 4 से 8 सीट
अन्य - 0 से 2 सीट

साउथ दिल्ली MCD (63 सीट)

बीजेपी - 79 से 85 सीट
आप- 9 से 13 सीट
कांग्रेस- 7 से 11 सीट

2012 चुनाव नतीजों के आंकड़े

बीते दस साल से दिल्ली नगर निगम पर भाजपा का कब्जा है। पिछले चुनाव में भाजपा को 138, कांग्रेस को 77 और बीएसपी को 57 सीटें मिली थीं। तब आम आदमी पार्टी वजूद में नहीं आई थी। 

MCD चुनाव से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.