Move to Jagran APP

MCD चुनाव: प्रचार खत्म, अब सोशल मीडिया पर शुरू हुई सियासी भिड़ंत

सोशल मीडिया में राजनीतिक दलों के बीच जमकर घमासान मचा रहा। अचानक ही फेसबुक और ट्विटर पर ऐसे संदेशों की बाढ़ आ गई है, जिसमें पार्टी पक्ष और प्रत्याशियों के प्रति माहौल बनाने की कोशिश की गई है।

By Amit MishraEdited By: Published: Fri, 21 Apr 2017 09:08 PM (IST)Updated: Sat, 22 Apr 2017 09:25 AM (IST)
MCD चुनाव: प्रचार खत्म, अब सोशल मीडिया पर शुरू हुई सियासी भिड़ंत
MCD चुनाव: प्रचार खत्म, अब सोशल मीडिया पर शुरू हुई सियासी भिड़ंत

नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली नगर निगम की सत्ता किसे मिलेगी यह तो मतदान परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा। शुक्रवार शाम प्रचार जरूर थम गया, लेकिन सोशल मीडिया में राजनीतिक दलों के बीच जमकर घमासान मचा रहा। प्रत्याशी जहां एक दूसरे पर जमकर शब्द बाण चलाते रहे वहीं समर्थक भी कमेंट करने में आगे दिखे।

loksabha election banner

पूरे दिन ट्विटर पर नगर निगम चुनाव छाया रहा। भाजपा समर्थकों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस ट्वीट को जमकर रीट्वीट किया जिसमें उन्होंने भाजपा को वोट देने पर अगले पांच साल मच्छरों का आतंक बना रहने की बात कही। जिसके बाद भाजपा समर्थकों द्वारा हैशटैग बीजेपी4दिल्ली ट्रेंड में पहले नंबर पर काबिज हो गया।

यह भी पढ़ें: MCD चुनाव: खत्म हुआ प्रचार, मतदान को लेकर किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

अरविंद केजरीवाल के ट्वीट से मचा घमासान

दरअसल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दोपहर एक बजे भाजपा पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया था। आहत भाजपा समर्थकों ने केजरीवाल पर भ्रष्टाचार और अपराधियों को शह देने का आरोप लगाते हुए हैशटैग बीजेपी4दिल्ली से ट्वीट करना शुरू किया। देखते ही देखते यह हैशटैग ट्विटर ट्रेंड में पहले नंबर पर पहुंच गया। इस विषय पर साढ़े तीन हजार से ज्यादा ट्वीट किए गए।

फेसबुक, वाट्सएप पर प्रचार

दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा, 'आप' व कांग्रेस पार्टी के साथ ही अन्य राजनीतिक दलों द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए आभासी दुनिया का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके लिए बकायदा हर राजनीतिक दलों के साइबर सेल काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: MCD चुनाव: थम गया शोर, उम्मीदवारों ने झोंकी ताकत, अब जनता की बारी

शुक्रवार शाम प्रचार अभियान थमने के बाद पार्टी प्रत्याशी भी अपने पक्ष मे माहौल बनाने को लेकर साइबर वार में शामिल हो गए हैं। अचानक ही फेसबुक और ट्विटर पर ऐसे संदेशों की बाढ़ आ गई है, जिसमें पार्टी पक्ष और प्रत्याशियों के प्रति माहौल बनाने की कोशिश की गई है। फेसबुक व ट्विटर के माध्यम से प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को अपने द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों और विजन से अवगत कराया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: केजरीवाल बोले, BJP को वोट देने के बाद बच्‍चा डेंगू पीड़ित हुआ तो आप होंगे दोषी

MCD चुनाव से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.