Move to Jagran APP

MCD चुनाव 2017: मनोज तिवारी बोले- प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी भाजपा

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जितने वादे किए हैं, उसमें से सभी को पूरा करेगी।

By Amit MishraEdited By: Published: Mon, 24 Apr 2017 05:42 PM (IST)Updated: Mon, 24 Apr 2017 05:42 PM (IST)
MCD चुनाव 2017: मनोज तिवारी बोले- प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी भाजपा
MCD चुनाव 2017: मनोज तिवारी बोले- प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी भाजपा

नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी। पिछले चुनाव में भाजपा के पास जितनी सीटें थीं, इस बार उससे अधिक सीटों पर पार्टी की जीत होगी। पूर्वी दिल्ली के विभिन्न मतदान बूथों का दौरा करने के बाद मनोज तिवारी ने जागरण से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं।

loksabha election banner

तिवारी ने पूर्वी दिल्ली निगम क्षेत्र के वसुंधरा एंक्लेव, दिलशाद गार्डन, यमुना विहार सहित कई वार्डों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रति लोगों का जबरदस्त रुझान है। लोग चाहते है कि पूर्वी निगम में अच्छी सरकार बने, जो भ्रष्टाचार मुक्त शासन की स्थापना कर सके।

यह भी पढ़ें: MCD Exit Poll: भाजपा की लहर में 'आप' के अरमानों पर फिरी झाड़ू, कांग्रेस का पत्ता साफ

तिवारी ने कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जितने वादे किए हैं, उसमें से सभी को पूरा करेगी। पूर्वी निगम में पारदर्शी सरकार की स्थापना होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नए चेहरों को चुनाव मैदान में उतारा है, जो नई ऊर्जा से भरे हुए हैं। वे सेवा भाव से लोगों के कार्य करेंगे। इससे निगम की नई तस्वीर लोगों के सामने पेश होगी। उन्होंने कहा कि लोगों को पार्षदों से शिकायत नहीं रहेगी, इसके लिए पूरी व्यवस्था की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: MCD चुनाव: मुस्लिम महिलाओं ने किया समर्थन, हर वार्ड में BJP ने दी दस्तक

MCD चुनाव से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.