Move to Jagran APP

MCD चुनाव: भाजपा ने की चुनाव समिति के सदस्यों की घोषणा, मनोज खुद संभालेंगे कमान

चुनाव समिति में प्रदेश भाजपा कोर कमेटी के 15 सदस्यों के साथ-साथ प्रदेश के तीनों महामंत्री और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष को भी शामिल किया गया है।

By Amit MishraEdited By: Published: Wed, 29 Mar 2017 02:30 PM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2017 02:37 PM (IST)
MCD चुनाव: भाजपा ने की चुनाव समिति के सदस्यों की घोषणा, मनोज खुद संभालेंगे कमान
MCD चुनाव: भाजपा ने की चुनाव समिति के सदस्यों की घोषणा, मनोज खुद संभालेंगे कमान

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मंगलवार देर रात नगर निगम चुनाव के मद्देनजर भाजपा के 19 सदस्यीय चुनाव समिति की घोषणा कर दी। चुनाव समिति में प्रदेश भाजपा कोर कमेटी के 15 सदस्यों के साथ-साथ प्रदेश के तीनों महामंत्री और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष को भी शामिल किया गया है।

loksabha election banner

चुनाव समिति की कमान भी मनोज तिवारी खुद संभालेंगे। चुनाव समिति की घोषणा होने से नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की सूची भी जल्द जारी होने की उम्मीद बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: MCD चुनाव 2017: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी की लोकप्रियता को भुनाएगी BJP

ये हैं समिति के सदस्य

मनोज तिवारी (प्रदेश अध्यक्ष), श्याम जाजू (प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), तरुण चुग (सह प्रभारी), डॉ. हर्षवर्धन (केंद्रीय मंत्री), विजय गोयल (केंद्रीय मंत्री), अनिल जैन (राष्ट्रीय महामंत्री), रमेश विधुडी (सांसद), महेश गिरी (सांसद व राष्ट्रीय मंत्री), प्रवेश वर्मा (सांसद), मीनाक्षी लेखी (सांसद), उदित राज (सांसद), विजेंद्र गुप्ता (विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष), सतीश उपाध्याय (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष), सिद्धार्थन (संगठन महामंत्री), पवन शर्मा (पूर्व विधायक), कुलजीत चहल (महामंत्री), रविंद्र गुप्ता (महामंत्री), राजेश भाटिया (महामंत्री) व पूनम परासर झा (महिला मोर्चा की अध्यक्ष) को भाजपा चुनाव समिति का सदस्य बनाया गया है। 

यह भी पढ़ें: MCD चुनाव 2017: टिकट पर मचा घमासान, कांग्रेसी पहुंच रहे राहुल के दरबार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.