Maharashtra Elections 2019: सीएम फडणवीस का नागपुर में रोड शो, चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन
Maharashtra Elections 2019 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज नागपुर में रोड शो कर रहे हैं चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है।
मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन नागपुर में रोड शो कर रहे हैं। वह नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है कि सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से अपना नामांकन दाखिल किया था और उस समय भी उन्होंने वहां रोड शो किया था। नामांकन के समय उनके साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी थे। ज्ञात हो कि महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।
मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणनवीस ने विधानसभा चुनाव को लेकर पिछले दिनों भाजपा का घोषणा पत्र भी जारी किया था। घोषणा पत्र में पांच साल के कार्यकाल के दौरान 1 करोड़ नौकरियां देने का एलान कर युवा वर्ग को लुभाने का प्रयास किया गया है। इस मौके पर भाजपा का थीम सॉन्ग भी लॉन्च किया गया गया था। अपने घोषणा पत्र में भाजपा ने कई लुभावने वादे किये हैं-
1.1 करोड़ बेरोजगारों को रोजगार दिलवाने का वादा
2. बारिश वा बाढ़ के समय पानी के बहाव को विदर्भ और मराठवाड़ा की तरफ डायवर्ट करने की व्यवस्था जिससे वहां सूखे की समस्या न पैदा हो
3. नदियों को आपस में जोड़ा जाएगा
4. ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा
Maharashtra assembly elections 2019: नारायण राणे के कारण दो जिलों में आमने-सामने हैं शिवसेना-भाजपा
महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। यहां एक चरण में ही चुनाव प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को की जाएगी और नतीजों की घोषणा भी उसी दिन हो जाएगी। दरअसल महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को समाप्त हो जाएगा। महाराष्ट्र विधान सभा में सीटों की संख्या 288 हैं, इनमें 234 सीटें सामान्य हैं जबकि अनुसूचित जाति और अनूसूचित जनजाति की क्रमश: 29 और 25 सीटें हैं।
Maharashtra assembly elections 2019: मुंबई भाजपा प्रमुख को चुनाव आयोग का नोटिस, जानें क्या है कारण