Move to Jagran APP

MP Election 2018: देश और प्रदेश को समृद्ध बनाने के लिए 5 साल और दें भाजपा को: शाह

MP Election 2018 अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के पास मुखौटा नहीं है, हमारे पर शिवराज जैसा चेेहरा है।

By Hemant UpadhyayEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 07:11 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 07:11 PM (IST)
MP Election 2018: देश और प्रदेश को समृद्ध बनाने के लिए 5 साल और दें भाजपा को: शाह
MP Election 2018: देश और प्रदेश को समृद्ध बनाने के लिए 5 साल और दें भाजपा को: शाह

सागर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने देश और मध्यप्रदेश कोे समृद्ध बनाने के लिए लोगों से भाजपा के लिए 5 साल का समय और देने का आव्हान किया है। वे 16 नवंबर को सागर के कजलीवन मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कांग्रेस के पास मुखौटा नहीं है, हमारे पर शिवराज जैसा चेेहरा है। कांग्रेस में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री गांधी परिवार तय करता है। यह भाजपा और कांग्रेस की करनी और कथनी में अंतर है।

अमित शाह एक घंटे की देरी से सागर पहुंचे। 40 मिनट के भाषण में उन्होंने केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान किया। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर जमकर हमला किया।

उन्होंने कहा असम सहित देश के अन्य राज्यों में घुसपैठिए है, केंद्र की यूपीए सरकार ने इन्हें देश से बाहर नहीं किया। केंद्र की भाजपा सरकार ने जब संसद में यह मुद्दा उठाया तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उर्फ राहुल बाबा ह्यूमैन राइट का हवाला देते हुए म्याऊं- म्याऊं करने लगे।

उन्होंने कहा कांग्रेस शुरू से वोट बैंक की राजनीति करती आई है। यही कारण है मोनी बाबा उर्फ मनमोहन सिंह के कार्यकाल में घुसपैठिए देश में धमाके कर भाग गए। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया वर्ष 2019 में केंद्र में भाजपा कर सरकार बनने पर देश से एक-एक घुसपैठिए को खदेड़ दिया जाएगा।

शाह ने कहा देश और प्रदेश को चलाने के लिए लोकतंत्र में शासन करने का अधिकार राजा महाराजा के पास नहीं होता। लोकतंत्र में शासन चलाने का अधिकार जनता के दिलों पर राज करने वाले को होता है। चाय बेचने वाले गरीब घराने के बेटा नरेंद्र मोदी आज देश के प्रधानमंत्री हैं। किसान का बेटा शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के 15 साल से मुख्यमंत्री है।

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछा अपका प्रदेश में मुखौटा कौन है राजा महाराजा या थका हुआ उद्योगपति, भाजपा के पास शिवराज सिंह चौहान जैसा किसान का बेटा है। स्थानीय मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में चौथी बार भाजपा कर सरकार बनने पर सागर में आईटी पार्क का निर्माण, बीना-खुरई इंडस्टि्यल कॉरीडोर जैसे काम कराए जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने मंच से आठों प्रत्याशियों के नाम का उल्लेख किया। उनके साथ केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार, प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, क्षेत्र के सांसद लक्ष्मीनारायण यादव मौजूद थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.