Move to Jagran APP

MP Election 2018: जानिए भाजपा के दृष्टि-पत्र की ये खास 19 बातें

MP Election 2018: भाजपा ने इन खास वर्गों को ध्यान में रखकर अपना दृष्टि पत्र बनाया गया है।

By Saurabh MishraEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 01:19 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 01:19 PM (IST)
MP Election 2018: जानिए भाजपा के दृष्टि-पत्र की ये खास 19 बातें
MP Election 2018: जानिए भाजपा के दृष्टि-पत्र की ये खास 19 बातें

भोपाल। मध्य प्रदेश की जनता को लुभाने के लिए कांग्रेस के वचन पत्र के बाद आज भाजपा ने अपना दृष्टि पत्र जारी किया। वित्त मंत्री अरुण जेटली की मौजूदगी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इस दृष्टि पत्र को जारी किया। सीएम शिवराज सिंह ने इसे आने वाले पांच साल का रोडमैप बताया है। इसमें किसानों, सर्वणों, महिलाओं और युवाओं को साधने की कोशिश की गई है। 

loksabha election banner

प्रदेश में हुए किसान आंदोलन की वजह से भाजपा ने अपने दृष्टि पत्र में किसानों पर खास ध्यान दिया। शिवराज सिंह ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि, जिन छोटे किसानों को भावांतर भुगतान योजना का फायदा नहीं मिल रहा था। उनके लिए लघु किसान स्वावलंबन योजना शुरू की जाएगी। इसके जरिए कृषि भूमि के रकबे के हिसाब से जो भी फसलों का उत्पादन होगा, उसके मुताबिक ही किसानों को बोनस मिलेगा। प्रदेश की कृषि विकास को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में फूड प्रोसेसिंग पर जोर दिया है। प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग यूनिवर्सिटी खोली जाएगी। इसके अलावा प्रदेश में औद्योगिक कॉरिडोर की तर्ज पर किसान समृद्धि कॉरिडोर खोलने का ऐलान किया है। भाजपा का दृष्टि पत्र जारी करने के लिए आए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि, "एक युग कांग्रेस का था। कांग्रेस प्राचीन काल की समस्याओं में मध्य प्रदेश को छोड़कर गई थी। आज कोई नहीं कहता कि एमपी बीमारू प्रदेश है। आज प्रदेश तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहा है। इसमें खेती का सबसे बड़ा योगदान है।

अरुण जेटली ने कहा कि, "2003 में 21 हजार करोड़ का बजट था। आज दस गुना अधिक है। शहरों की जो सूची बनती है तो एमपी सबसे आगे होता है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। जेटली ने कहा कि, कांग्रेस 142वें नंबर पर देश को छोड़कर गई थी, मोदी 77वें नंबर पर लेकर आए।"


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.