MP Election 2018: कांग्रेस प्रत्याशी के सामने ये क्या बोल गया समर्थक, वीडियो वायरल
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर से कांग्रेस प्रत्याशी केपी सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस नेता संजय शर्मा ने विवादित बयान दे दिया।
By Prashant PandeyEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 03:44 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 03:44 PM (IST)
शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर से कांग्रेस प्रत्याशी केपी सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस नेता संजय शर्मा ने विवादित बयान दे दिया। इसके बाद उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो खनियाधाना के ग्राम दबिया जगन का बताया जा रहा है। जिसमें केपी सिंह बैठे दिख रहे हैं और संजय शर्मा कह रहे हैं थाना, कचहरी, पुलिस टीआई, केपी सिंह की जेब में रहते हैं और कलेक्टर, एसपी और तहसीलदार मिलने को तरसते हैं। संजय नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष हैं। वीडियो को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो मेरी भावना किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी। साधारण अंदाज में मैंने यह बात की थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें