Move to Jagran APP

MP Chunav 2018 : RSS के फीडबैक पर ज्यादा भरोसा कर रही BJP

MP Chunav 2018 भाजपा विधानसभा चुनाव के साथ-साथ 2019 के लोकसभा चुनावों पर भी नजरें गढ़ाए हुए है।

By Hemant UpadhyayEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 11:06 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 07:35 AM (IST)
MP Chunav 2018 : RSS के फीडबैक पर ज्यादा भरोसा कर रही BJP
MP Chunav 2018 : RSS के फीडबैक पर ज्यादा भरोसा कर रही BJP

भोपाल। बूथ प्रबंधन के लिए भारतीय जनता पार्टी इस बार अपने कार्यकर्ताओं की बजाय संघ के फीडबैक पर ज्यादा भरोसा कर रही है। संघ से फीडबैक लेने और कमियों को दुरुस्त करने के लिए चुनावों में पड़ोसी राज्यों के विस्तारकों व प्रवासी कार्यकर्ताओं को तैनात किया गया है।

loksabha election banner

पिछले दिनों इस संबंध में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने इन कार्यकर्ताओं की राजधानी में बैठक लेकर संघ से फीडबैक लेने के निर्देश भी दिए थे। 

रामलाल ने कहा था कि संघ के पास असली और नीचे तक का फीडबैक होता है। इस बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी को लेकर भी बातचीत हुई थी। चुनावी प्रबंधन के लिए रामलाल ने इन विस्तारकों और प्रवासी कार्यकर्ताओं को संघ के जिला समन्वयक से लगातार संपर्क में रहते हुए चुनावी अभियान की कमियां पूछने और उसे दूर कर संघ को फिर से बताने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही इन कार्यकर्ताओं को स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी के काम व सक्रियता की रिपोर्ट संघ को देने के निर्देश भी दिए गए हैं। भाजपा ने अन्य राज्यों से कार्यकर्ताओं को इसलिए बुलाया है, ताकि वे निष्पक्ष फीडबैक और रिपोर्ट संगठन तक पहुंचा सके।

विधानसभा चुनाव के साथ-साथ 2019 पर भी नजर

भाजपा विधानसभा चुनाव के साथ-साथ 2019 के लोकसभा चुनावों पर भी नजरें गढ़ाए हुए है। रामलाल ने इन विस्तारकों से कहा कि कार्यकर्ताओं को 2019 के लिए भी तैयार करें और बेहतर बूथ मैनेजमेंट कर इतनी बड़ी जीत दिलाएं कि लोकसभा चुनावों के लिए इन राज्यों में रास्ता साफ हो जाए।

इस बात का जिक्र कार्यकर्ताओं से बातचीत में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी कर चुके हैं। अमित शाह ने भी कहा था कि 2019 से पहले ये चुनाव भाजपा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। दरअसल, भाजपा को पता है कि यदि चार राज्यों में हो रहे इन चुनावों में परिणाम भाजपा के पक्ष में नहीं आए तो 2019 का रास्ता मुश्किल हो सकता है।

कार्यकर्ता ही सबकुछ

भाजपा को अपने संगठन के कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है। कार्यकर्ताओं की शक्ति की वजह से ही पार्टी हर काम को सफलतापूर्वक पूरा करती है। संघ से फीडबैक लेना आम प्रक्रिया का हिस्सा है।

- रजनीश अग्रवाल, प्रवक्ता, भाजपा  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.