Move to Jagran APP

MP Election 2018: इंदौर में भाजपा-कांग्रेस के 12 उम्मीदवारों पर 67 करोड़ कर्ज

Chhattisgarh Chunav 2018: 9 कांग्रेसियों पर जहां 53 करोड़ रुपए कर्ज है तो वहीं 9 भाजपाई उम्मीदवारों पर 13 करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज है।

By Prashant PandeyEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 09:35 AM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 09:35 AM (IST)
MP Election 2018: इंदौर में भाजपा-कांग्रेस के 12 उम्मीदवारों पर 67 करोड़ कर्ज
MP Election 2018: इंदौर में भाजपा-कांग्रेस के 12 उम्मीदवारों पर 67 करोड़ कर्ज

इंदौर, कुलदीप भावसार। इंदौर जिले की 9 विधानसभा सीटों पर भाजपा-कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में 18 प्रत्याशी हैं। ये सिर्फ संपत्ति के मामले में ही एक-दूसरे को टक्कर नहीं दे रहे, अपितु कर्ज लेने में भी एक-दूसरे से होड़ कर रहे हैं। 18 प्रत्याशियों में से 12 पर ही साढ़े 67 करोड़ रुपए का कर्जा है। संपत्ति के बाद कर्जे में भी कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा से कहीं आगे हैं। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला और उनकी पत्नी के पास 140 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति तो है लेकिन 44 करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज भी है।

loksabha election banner

जिले में भाग्य आजमा रहे 9 कांग्रेसियों पर जहां 53 करोड़ रुपए कर्ज है तो वहीं 9 भाजपाई उम्मीदवारों पर 13 करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज है। देपालपुर विधायक मनोज पटेल पर जहां 9 करोड़ 75 लाख से ज्यादा का कर्जा है वहीं उनके सामने उतरे विशाल पटेल भी 4 करोड़ रुपए कर्ज का बोझ उठा रहे हैं। सिर्फ चार प्रत्याशी ही ऐसे हैं जिन पर कोई कर्ज नहीं है। दो नंबर विधानसभा क्षेत्र ऐसा है, जहां एक-दूसरे को चुनौती दे रहे दोनों प्रत्याशियों पर कोई कर्ज नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.