Maharashtra Lok Sabha Elections 2019: महाराष्ट्र में पांच बजे तक 55 फीसद मतदान
Lok Sabha Elections 2019. महाराष्ट्र में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ।
मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र में कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को 14 सीटों पर पर मतदान हुआ। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। महाराष्ट्र में शाम पांच बजे तक 61 फीसद मतदान हुआ। तीन बजे तक 44.80 फीसद मतदान हुआ है। एक बजे तक 31.99 और नौ बजे तक दस फीसद मतदान हुआ है।
समाजसेवी अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र में अहमदनगर के रालेगण सिद्धी से अपना वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने अंगुली पर लगी स्याही दिखाकर लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की सुप्रिया सुले ने अपने परिवार के साथ बारामती के पोलिंग बूथ पर वोट डाला। बता दें कि वह बारामती से एनसीपी की उम्मीदवार और मौजूदा सांसद भी हैं।
जलगाँव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, रायगढ़, पुणे, बारामती, अहमदनगर, मढा, सांगली, सतारा, रत्नागिरि-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हथकनगले निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। प्रमुख मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना और कांग्रेस के बीच है।
गौरतलब है कि पुणे व माढा लोकसभा में सर्वाधिक 31-31 उम्मीदवार हैं जबकि सबसे कम 9 उम्मीदवार सातारा लोकसभा चुनाव क्षेत्र में हैं। जलगांव में 14, रावेर में 12, जालना में 20, औरंगाबाद में 23, रायगड में 16, बारामती में 18, अहमदनगर में 19, सांगली में 12, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग में 12, कोल्हापुर में 15 और हातकणंगले लोकसभा चुनाव क्षेत्र में 17 उम्मीदवार चुनाव में हैं।