आप और कांग्रेस गठबंधन पर शीला ने कहा- जो राहुल गांधी का फैसला होगा वह मान्य होगा
शीला दीक्षित ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच संभावित गठबंधन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब भी कुछ फैसला लिया जाएगा हम पालन करेंगे।
By Prateek KumarEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 05:03 PM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 05:03 PM (IST)
नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच संभावित गठबंधन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब भी कुछ फैसला लिया जाएगा हम मीडिया को इसकी पूरी जानकारी दे देंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी जो भी फैसला लेंगे वह हमें मान्य होगा। बता दें कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में लगातार गठबंधन की कोशिश हो रही है।
शीला दीक्षित ने राहुल गांधी की न्याय स्कीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इससे गरीबों को सीधा फायदा होगा। शीला दीक्षित ने कहा कि न्याय स्कीम योजना का असर दिल्ली की सभी सीटों पर पड़ेगा।
वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हारून युसुफ ने कहा कि राहुल गांधी की यह स्कीम का फायदा देश के सभी गरीबों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह योजना ऐतिहासिक साबित होने जा रही है। करीब 25 करोड़ लोगों को इसका फायदा मिलेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें