Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव 2019: शाॅटगन थामेंगे कांग्रेस का हाथ, पप्‍पू की उम्‍मीदों का 'द एंड'

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव स‍मिति ने अभी तक सभी उम्‍मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की है। पार्टी में शत्रुघ्‍न सिन्‍हा का शामिल होना तय माना जा रहा है।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 11:55 AM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 12:11 AM (IST)
लोकसभा चुनाव 2019: शाॅटगन थामेंगे कांग्रेस का हाथ, पप्‍पू की उम्‍मीदों का 'द एंड'
लोकसभा चुनाव 2019: शाॅटगन थामेंगे कांग्रेस का हाथ, पप्‍पू की उम्‍मीदों का 'द एंड'
पटना [अमित आलोक]। बिहार में महागठबंधन ने अपनी सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी है। इसके बाद रविवार को दिल्‍ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव स‍मिति की अहम बैठक हुई। इसमें पार्टी ने बिहार में दूसरे चरण के अपने तीन उम्‍मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए।

यह भी माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बागी सांसद शत्रुघ्‍न सिन्‍हा (शॉटगन) पटना साहिब सीट से कांग्रेस के उम्‍मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि वे 28 मार्च को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। उधर, सोमवार को जन अधिकार पार्टी (जाप) के संरक्षक पप्‍पू यादव का कांग्रेस से मोहभंग हो गया। उन्‍होंने हर हाल में मधेुपरा से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी।

फिलहाल दूसरे चरण के उम्‍मीदवारों के नामों की ही हुई घोषणा

बताया जा रहा है कि बिहार में कांग्रेस अपने कोटे की नौ लोकसभा सीटों पर उम्‍मीदवार तय करने के लिए रविवार को दिल्‍ली में बैठक की। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की इस बैठक में पार्टी के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल तथा प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. मदन मोहन सिंह के साथ कांग्रेस नेता डॉ. अखिलेश सिंह व सदानंद सिंह भी शामिल रहे। बैठक में फिलहाल कांग्रेस की ओर से बिहार में दूसरे चरण की सीटों के उम्‍मीदवारों के नामों पर ही अंतिम मुहर लगी। दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए कटिहार से तारिक अनवर, किशनगंज से मो जावेद व पूर्णिया से उदय सिंह उर्फ पप्‍पू सिंह के नामों पर मुहर लगी। दूसरे चरण के चुनाव के लिए 26 मार्च नामांकन की आ‍खिरी तारीख है। 

शत्रुघ्‍न सिन्‍हा थामेंगे कांग्रेस का हाथ
पार्टी ने फिलहाल अपने सभी उम्‍मीदवारों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं, लेकिन कुछ पहले से ही तय माने जा रहे हैं। भाजपा का दामन छोड़ पटना साहिब से सांसद और मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा अब कांग्रेस का हाथ थामने जा रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि वे जल्‍दी ही पार्टी सुप्रीमो राहुल गांधी व सोनिया गांधी के समक्ष 28 मार्च को कांग्रेस की सदस्‍यता लेंगे। इसके बाद पार्टी उनके पटना साहिब सीट से चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।

पप्‍पू यादव की उम्‍मीदों का 'द एंड'
कांग्रेस में एक और नाम जो 'हां' और 'ना' के बीच लंबे समय तक झूलता रहा, वो था जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्‍पू यादव का। पप्‍पू फिलहाल मधेपुरा से सांसद हैं, लेकिन महागठबंधन में मधेपुरा सीट शरद यादव के नाम कर दी गई है। पप्‍पू यादव की महागठबंधन में एंट्री के खिलाफ राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्‍वी यादव भी रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस में एक धड़ा पप्‍पू का समर्थक है और उनके लिए खगडि़या में जमीन तलाशी जा रही थी। खगडि़या सीट मुकेश सहनी के कोटे में है।

पप्‍पू यादव की पत्‍नी रंजीत रंजन सुपौल की सांसद हैं। अस बार भी उनका वहां से कांग्रेस से चुनाव लड़ना तय है। माजा जा रहा था कि पप्‍पू भी कांग्रेस में शामिल होकर बतौर कांग्रेस प्रत्‍याशी चुनाव लड़ेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। थे। सोमवार को पपपू यादव ने तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए किसी भी हालत में मधेपुरा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। पप्‍पू की पत्‍नी रंजीत रंजन सुपौल से कांग्रेस की सांसद हैं और इस बार भी उनका टिकट लगभग पक्‍का है। केवल घोषणा बाकी है।   

अनंत सिंह की पत्‍नी को मिल सकता टिकट
उधर, मुंगेर से बिहार के बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने दावा ठोका है, जिसका राजद ने विरोध किया है। कांग्रेस में भी एक गुट अनंत की दावेदारी के खिलाफ है। विवाद के मद्देजनर पार्टी बीच का रास्‍ता निकाल सकती है। माना जा रहा है कि मुंगेर से कांग्रेस अनंत सिंह के बदले उनकी पत्‍नी को टिकट दे सकती है। लेकिन रविवार को हुई बैठक में अनंत सिंह पर कोई चर्चा हुई या नहीं, इस पर पार्टी की ओर से अधिकृत बयान नहीं आया है। 

विवादित सीटों का मामला सुलझाने की कोशिशें जारी
बहरहाल, महागठबंधन में विवादित सीटों पर लगातार चर्चा हो रही है। इन सीटों पर फंसे मामले को सुलझाने की कोशिशें लगातार जारी हैं।

कांग्रेस के घोषित व संभावित उम्‍मीदवार
सासाराम: मीरा कुमार
समस्तीपुर: अशोक राम
सुपौल: रंजीत रंजन
कटिहार: तारिक अनवर
पूर्णिया: उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह
मुंगेर: नीलम देवी (अनंत सिंह की पत्नी)
पटना साहिब: शत्रुघ्न सिन्हा 
किशनगंज: मोहम्‍मद जावेद
महाराजगंज:

महागठबंधन के अन्‍य घोषित व संभावित उम्मीदवार
राष्‍ट्रीय जनता दल
भागलपुर: बुलो मंडल
बांका: जयप्रकाश नारायण यादव
अररिया: सरफराज आलम
सिवान: हिना शहाब (माले का भी दावा)
मधेपुरा: शरद यादव
नवादा: विभा देवी (राजवल्‍लभ यादव की पत्‍नी) या अरुण कुमार
शिवहर: अबु दोजाना/रामा सिंह
वैशाली: रघुवंश प्रसाद सिंह
सारण: चंद्रिका राय
बक्सर: जगदानंद सिंह
हाजीपुर: शिवचंद्र राम
पाटलिपुत्र: मीसा भारती
जहानाबाद: सुरेंद्र यादव
बेगूसराय: तनवीर हसन
झंझारपुर: गुलाब यादव या मंगनीलाल मंडल
पश्चिम चंपारण: राजन तिवारी
मधुबनी: अब्दुल बारी सिद्दीकी। (कांग्रेस का भी दावा)
गोपालगंज:
सीतामढ़ी:

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा
गया: जीतन राम मांझी
औरंगाबाद: उपेंद्र प्रसाद
नालंदा:

लोकतांत्रिक जनता दल

मधेपुरा: शरद यादव (राजद के टिकट पर)

राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी

काराकाट: उपेंद्र कुशवाहा
उजियारपुर: राम कुमार शर्मा
पूर्वी चंपारण: माधव आनंद
जमुई: भूदेव चौधरी
वाल्‍मीकिनगर:

माले

आरा: राजू यादव (राजद के टिकट पर)

वीआइपी

दरभंगा: मुकेश सहनी (कांग्रेस का भी दावा)
खगडिय़ा:
मुजफ्फरपुर:

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.