ओडिशा : दूसरा चरण का मतदान18 को, नवीन पटनायक सबसे अमीर प्रत्याशी
Lok Sabha Election 2019 ओडिशा में दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को इस चरण में 241 प्रत्याशियों में से 70 प्रत्याशी करोड़पति हैं।
भुवनेश्वर, जेएनएन। आगामी 18 को होने वाले दूसरे चरण के मतदान में 35 सीटों पर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। यह जानकारी ओडिशा इलेक्शन वाच एवं एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स की रिपोर्ट से मिली है। पटनायक हिंजली और बिजैपुर विधानसभा क्षेत्र से मैदान में हैं। उन्होंने अपनी संपत्ति 63 करोड़ 87 लाख 41 हजार 816 बतायी है। इसमें से ज्यादा तक अचल संपत्ति है। इस चरण में 241 प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 1.93 करोड़ रुपया है। इसमें 70 प्रत्याशी करोड़पति हैं।
यह जानकारी उनके हलफनामे से पता चली है। बड़ी पार्टियों 35 में से 21 प्रत्याशी बीजेडी, 35 में 20 बीजेपी, 32 में से 13 कांग्रेस, सात में एक आम आदमी पार्टी की संपत्ति एक करोड़ से ज्यादा है। दो निर्दलीय प्रत्याशी अनंत कुमार व वीरेंद्र कुमार गौड के हलफनामें निर्धन लिखा गया है। इनके पास कोई संपत्ति नहीं है। इसी प्रकार दूसरे चरण के लिए लोकसभा क्षेत्र आस्का, बरगढ़, बलंगीर, सुंदरगढ़ व कंधमाल व इनकी 35 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। विधानसभा क्षेत्रों से लड़ने वाले कुल प्रत्याशियों में 35 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मुकदमें हैं।