Move to Jagran APP

LokSabha Election 2019: अब तक धनबाद से चुनी गईं सिर्फ पांच बार महिला सांसद

प्रो. रीता वर्मा ने 1991 में भाजपा की टिकट पर जीत दर्ज की। वे लगातार चार बार धनबाद से सांसद चुनी गईं। रीता वर्मा ने ही धनबाद में पहली बार 1991 में कमल खिलाया था।

By mritunjayEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 01:15 PM (IST)Updated: Thu, 21 Mar 2019 11:25 AM (IST)
LokSabha Election 2019: अब तक धनबाद से चुनी गईं सिर्फ पांच बार महिला सांसद
LokSabha Election 2019: अब तक धनबाद से चुनी गईं सिर्फ पांच बार महिला सांसद

धनबाद, जेएनएन। धनबाद में 1952 से 2014 तक हुए लोकसभा चुनाव में सिर्फ दो महिला नेत्री ही संसद की चौखट तक कदम रख सकी हैं। पहली बार 1967 में जनक्रांति दल से रामगढ़ राजघराने की ललिता राजलक्ष्मी ने यहां से जीत दर्ज की। ललिता राजलक्ष्मी ने धनबाद लोकसभा सीट से 1967 में जीत दर्ज कर धनबाद की पहली महिला सांसद होने का गौरव पाया। वहीं धनबाद के शहीद एसपी रणधीर वर्मा की पत्नी रीता वर्मा ने 1991 में भाजपा की टिकट पर जीत दर्ज की। वे लगातार चार बार धनबाद से सांसद चुनी गईं। रीता वर्मा ने ही धनबाद में पहली बार 1991 में कमल खिलाया था। उसके बाद से यहां लगातार 2004 तक कमल खिलता रहा। वैसे तो विभिन्न राजनीतिक दलों की दर्जनों महिलाओं ने यहां से चुनाव में भाग्य अजमाया है, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। 

loksabha election banner

महिला सांसद

- 1967-71 तक ललिता राजलक्ष्मी  (निर्दलीय)

- 1991 - 2009 तक रीता वर्मा (भाजपा चार बार) 

अब तक के सांसद

1. 1952 - 1957  पीसी बोस

2. 1957 - 1959 पीसी बोस

3. 1962 -1967 पीआर चक्रवर्ती 

4. 1967 -1971 ललिता राज लक्ष्मी

5. 1971 - 1977 आरएन शर्मा

6. 1977 - 1980  एके राय 

7. 1980 - 1984  एके राय 

8. 1984 - 1989 शंकर दयाल सिंह

9. 1989 - 1991 एके राय 

10.1991 - 1996 रीता वर्मा

11. 1996 - 1998  रीता वर्मा

12. 1998 -1999 रीता वर्मा

13 . 1999 -2004 रीता वर्मा

14 . 2004 - 2009 चंद्रशेखर दुबे

15. 2009-2014 पशुपतिनाथ सिंह

16. 2014 - 2019 पशुपतिनाथ सिंह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.