Lok Sabha Election 2019: तब ललित उरांव ने ढाह दिया था कांग्रेस का किला
Lok Sabha Election 2019. लगातार चार चुनाव में कांग्रेस की जीत की रफ्तार पर ललित उरांव ने उस समय ब्रेक लगाई थी। उरांव की जीत से लोहरदगामें बदला था चुनावी समीकरण।
लोहरदगा, [राकेश कुमार सिन्हा] । Lok Sabha Election 2019 - लोहरदगा लोकसभा सीट को साल 2004 से पहले आम तौर पर कांग्रेस के गढ़ के रूप में जाना जाता था। यहां से कांग्रेस के प्रत्याशियों ने लगातार जीत हासिल कर कांग्रेस को मजबूति से खड़ा करने का काम किया था। ऐसे में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले ललित उरांव ने जीत हासिल कर कांग्रेस का किला तोड़ा था। लोकसभा चुनाव में लगातार चार चुनाव में कांग्रेस की जीत की रफ्तार पर ललित उरांव ने ब्रेक लगाई थी।
ललित उरांव की जीत से लोहरदगा लोक सभा चुनाव में चुनावी समीकरण बदला था। वर्ष 1967, 1971 में कांग्रेस के कार्तिक उरांव ने जीत हासिल की थी। इसके बाद वर्ष 1977 के चुनाव में बीएलडी के टिकट पर लालू उरांव चुनाव जीते थेद्ध फिर से वर्ष 1980 के चुनाव में कार्तिक उरांव ने जीत हासिल की थी। इसके बाद 1982 उप चुनाव, 1984 और 1989 के लोकसभा चुनाव में सुमति उरांव ने जीत हासिल की थी। ऐसे में माना जाने लगा था कि कांग्रेस के गढ़ को तोड़ पाना मुश्किल है।
इन सबके बीच चुनाव में ललित उरांव ने भाजपा के टिकट पर वर्ष 1991 में जीत हासिल कर कांग्रेस के किले को ढहा दिया था। इसके बाद से तो कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा के प्रत्याशी चुनाव जीतते रहे हैं। दोनों दलों के बीच लड़ाई अब भी जारी है। साल 2004, 2009 और 2014 के चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच इसी प्रकार की टक्कर रही है। ऐसे में इस बार के चुनाव में भी दोनों दलों के बीच टक्कर की उम्मीद की जा रही है। आने वाला वक्त ही बताएगा कि दोनों के दलों के बीच कोई तीसरा बाजी मारने की कोशिश करता है या फिर लड़ाई कांग्रेस और भाजपा के बीच ही रहती है।