Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: बिहार के बाद अब झारखंड में महागठबंधन की सीटों का फैसला

Lok Sabha Election 2019. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के रांची पहुंचने के बाद सभी पार्टियों के नेता बैठककर सीट शेयरिंग और उम्‍मीदवारों के बारे में जानकारी देंगे।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 09:22 AM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 09:22 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: बिहार के बाद अब झारखंड में महागठबंधन की सीटों का फैसला
Lok Sabha Election 2019: बिहार के बाद अब झारखंड में महागठबंधन की सीटों का फैसला

रांची, राज्य ब्यूरो। Lok Sabha Election 2019 Mahagathbandhan Seat झारखंड में महागठबंधन की सीटों के बंटवारे के सामने से तमाम रुकावटें समाप्त हो चुकी हैं और अब रविवार को सीटों की घोषणा होने का अनुमान है। झामुमो, कांग्रेस, झाविमो और राजद के वरिष्ठ नेता एक साथ इसकी घोषणा करेंगे। शुक्रवार को बिहार में सीटों के बंटवारे पर अंतिम मुहर लगने के बाद राजद और कांग्रेस के बीच गठबंधन स्वरूप ले चुका है। इस गठबंधन में अभी तक राजद की भूमिका स्पष्ट नहीं थी।

loksabha election banner

बिहार में महागठबंधन की सीटों की घोषणा के बाद अब माना जा रहा है कि राजद झारखंड में एक सीट पर भी चुनाव लडऩे के लिए तैयार हो जाएगा। इसके पूर्व प्रदेश राजद दो सीटों की मांग पर अड़ा था। गठबंधन को अंतिम स्वरूप देने को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी शनिवार को रांची पहुंच रहे हैं।

समझा जा रहा है कि शनिवार की रात अथवा रविवार की सुबह उनकी मुलाकात झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन से होगी। इस मुलाकात के बाद सीटों और उम्मीदवारों पर आम सहमति बनाई जाएगी। गठबंधन की पार्टियां आपस में बैठकर सीटों का बंटवारा करेंगी। अगर वामपंथियों को स्थान देने पर आम सहमति बनी तो यह सीट कांग्रेस के खाते से जाएगी और पूरी संभावना है कि उन्हें हजारीबाग सीट मिले। इसके एवज में कोडरमा सीट छोडऩे की शर्त महागठबंधन की पार्टियां रखेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.