Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: झारखंड में कड़‍िया को छोड़ भाजपा ने सभी पुराने चेहरों पर लगाया दांव

Lok Sabha Election 2019. जिन 10 सीटों की घोषणा पार्टी ने की है उनमें नौ ऐसे चेहरे हैं जो पिछले चुनाव में भी भाजपा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 07:05 AM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 10:13 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: झारखंड में कड़‍िया को छोड़ भाजपा ने सभी पुराने चेहरों पर लगाया दांव
Lok Sabha Election 2019: झारखंड में कड़‍िया को छोड़ भाजपा ने सभी पुराने चेहरों पर लगाया दांव

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में भाजपा ने पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया है। फिलहाल जिन 10 सीटों की घोषणा पार्टी ने की है उनमें नौ ऐसे चेहरे हैं जो पिछले चुनाव में भी भाजपा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इनमें प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा और सुदर्शन भगत समेत भाजपा के सात सांसद हैं। खूंटी में भाजपा ने बड़ा फेरबदल किया है।

loksabha election banner

वरिष्ठ सांसद व लोकसभा के उपाध्यक्ष रहे कडिय़ा मुंडा का टिकट पार्टी ने काट दिया है। उनकी जगह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को खूंटी से उतारा गया है। रांची, चतरा व कोडरमा पर फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इन सीटों पर सोमवार को फैसला होने की उम्मीद जताई जा रही है। केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव जेपी नड्डा ने शनिवार शाम झारखंड के साथ-साथ गोवा, मध्य प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश व कर्नाटक के 48 प्रत्याशियों की घोषणा की। 

भाजपा से आठ बार के सांसद और लोकसभा के डिप्टी स्पीकर रह चुके वरिष्ठ सांसद कडिय़ा मुंडा भाजपा का बड़ा चेहरा हैं। उम्रदराज कडिय़ा मुंडा को पद्म भूषण दिए जाने के साथ ही दैनिक जागरण ने यह कयास लगाया था कि भाजपा सक्रिय राजनीति से उनकी सम्मानजनक विदाई की तैयारी कर रही है। भाजपा ने कडिय़ा का विकल्प पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को बनाया है।

केंद्रीय चुनाव समिति की शुक्रवार की बैठक में अर्जुन मुंडा भी शामिल थे। रांची, कोडरमा और चतरा सीट पर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है। बताया जा रहा है कि इन सभी सीटों पर विकल्प की संभावना बनीं हुई है। शुक्रवार देर रात हुई केंद्रीय चुनाव समिति में झारखंड की सीटों के लिए सहमति की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। जिसकी घोषणा शनिवार को हुई।  बता दें कि झारखंड की कुल 14 सीटों पर एनडीए गठबंधन चुनाव लड़ रहा है, जिनमें 13 पर भाजपा और एक सीट गिरिडीह से आजसू चुनाव लड़ेगी।

पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका पूरे दमखम से निर्वाह करेंगे : अर्जुन मुंडा
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरे दमखम के साथ निर्वाह करेंगे। इसबार का चुनाव राष्ट्र को सुरक्षित हाथों में सौंपने के लिए लड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाना है।

भाजपा के टिकट पर कौन- कहां से लड़ रहे चुनाव

खूंटी            अर्जुन मुंडा (एसटी)

सिंहभूम         लक्ष्मण गिलुवा(एसटी)

जमशेदपुर       विद्युत वरण महतो

हजारीबाग        जयंत सिन्हा

लोहरदगा         सुदर्शन भगत (एसटी)

धनबाद          पशुपति नाथ सिंह 

पलामू            विष्णु दयाल राम (एससी)

गोड्डा         निशिकांत दुबे

दुमका         सुनील सोरेन (एसटी)

राजमहल      हेमलाल मुर्मू (एसटी)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.