Election 2019: पश्चिम बंगाल की 28 लोकसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों के नाम घोषित
पश्चिम बंगाल की 28 लोकसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों के नाम घोषित हो गए हैं दिलीप घोष मिदनापुर राहुल सिन्हा कोलकाता उत्तर बाबुल सुप्रियो आसनसोल से चुनाव लड़ेंगे।
कोलकाता,जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की प्रथम सूची जारी की है। इसके तहत राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 28 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। पश्चिम बंगाल की 28 लोकसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों के नाम घोषित हो गए हैं। दिलीप घोष मिदनापुर, राहुल सिन्हा कोलकाता उत्तर, बाबुल सुप्रियो आसनसोल, भारती घोष घाटाल, अर्जुन सिंह बैरकपुर, सौमित्र खा विष्णुपुर, लॉकेट चटर्जी हुगली व चंद्र कुमार बोस कोलकाता दक्षिण से चुनाव लड़ेंगे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष मिदनापुर, राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा कोलकाता उत्तर, अर्जुन सिंह बैरकपुर, बबुल सुप्रियो आसनसोल, एवं लॉकेट चटर्जी हुगली से उम्मीदवार बनाए गए हैं। निशिथ प्रामाणिक कूचबिहार, जॉन बारला अलीपुरद्वार, डॉ जयंत राय जलपाईगुड़ी, देवश्री चौधरी रायगंज, डॉ सुकांत मजूमदार बालूरघाट, खगेन मुर्मू मालदा उत्तर, श्रीरूपा मित्रा चौधरी मालदा दक्षिण, कल्याण चौबे कृष्णानगर, शमिक भट्टाचार्य दमदम, मृणालकांति देवनाथ बारासात, सायन्तन बसु बसीरहाट, डॉ अशोक कंडारी जयनगर, श्यामाप्रसाद हलदर मथुरापुर, प्रो अनुपम हाजरा जादवपुर, चंद्र कुमार बोस कोलकाता दक्षिण, देवजीत सरकार श्रीरामपुर, तपन राय आरामबाग, सिद्धार्थ नस्कर तमलुक, पूर्व आइपीएस अधिकारी भारती घोष घाटाल, डॉ कुनार हेंब्रम झाड़ग्राम, सौमित्र खा विष्णुपुर, परेश चंद्र दास बर्धमान पूर्व तथा दूध कुमार मंडल बीरभूम से उम्मीदवार घोषित हुए हैं।