Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: झारखंड BJP के 10 उम्‍मीदवारों की घोषणा, अर्जुन मुंडा को टिकट

Lok Sabha Election 2019. भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को झारखंड के लोकसभा उम्‍मीदवारों की घोषणा कर दी है। कडि़या मुंडा का टिकट काटा गया है। अर्जुन मुंडा खूंटी से चुनाव लड़ेंगे।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 08:27 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 08:06 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: झारखंड BJP के 10 उम्‍मीदवारों की घोषणा, अर्जुन मुंडा को टिकट
Lok Sabha Election 2019: झारखंड BJP के 10 उम्‍मीदवारों की घोषणा, अर्जुन मुंडा को टिकट

रांची, राज्य ब्यूरो। Lok Sabha Election 2019 - भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड के उम्‍मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने यहां की खूंटी सीट से पूर्व लोकसभा उपाध्‍यक्ष कडि़या मुंडा का टिकट काट दिया है। यहां झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री अर्जुन मुंडा को प्रत्‍याशी बनाया गया है। नई दिल्‍ली में भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव जेपी नड्डा ने शनिवार की रात प्रत्‍याशियों की घोषणा की। बीजेपी की ओर से यह पांचवीं लिस्‍ट जारी की गई है। इसके साथ ही अब तक भाजपा ने देशभर के 286 उम्‍मीदवारों की घोषणा कर दी है।

prime article banner

सूची के अनुसार राजमहल से हेमलाल मूर्म, दुमका से सुनील सोरेन, गोड्डा से निशिकांत दुबे, धनबाद से पीएन सिंह, जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो, सिंहभूम से लक्ष्‍मण गिलुवा, खूंटी से अर्जुन मुंडा, लोहरदगा से सुदर्शन भगत, पलामू से विष्‍णु दयाल राम, हजारीबाग से जयंत सिन्‍हा को टिकट दिया गया है। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से भाजपा के हिस्से में13 सीटें आई हैं। हालांकि केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से अब भी झारखंड की कुछ सीटों के प्रत्‍याशी के नाम घोषित नहीं किए गए हैं। झारखंड की तीन सीटों क्रमश: रांची, चतरा और कोडरमा पर 25 मार्च को फैसला होने की संभावना है।

नई दिल्‍ली में शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी की पांचवीं लिस्‍ट जारी कर उम्‍मीदवारों की जानकारी देते केंद्रीय चुनाव स‍मिति के सचिव जेपी नड्डा।

इन सीटों पर राज्य कमेटी और जिला कमेटी के नामों को लेकर कई स्तर पर विरोध के कारण केंद्रीय कमेटी ने फैसला टाल दिया है और एक-दो दिनों के बाद निर्णय लिए जाने की संभावना है। इससे पहले शुक्रवार को नई दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने लोकसभा चुनाव के उम्मीवारों पर विचार के लिए सभी राज्यों की कोर कमेटी से बात की और उनका पक्ष जाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, शिवराज सिंह चौहान, शाहनवाज हुसैन समेत पार्टी के कई शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में राज्य के पार्टी नेताओं ने अपनी-अपनी बात रखी।

भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्षा अमित शाह की अध्यक्षता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में नई दिल्‍ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भाग लेते झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, लोकसभा प्रभारी मंगल पांडे व अन्य।

 चर्चा के दौरान केंद्रीय कमेटी ने मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा का भी पक्ष जाना। इस दौरान झारखंड के लोकसभा प्रभारी मंगल पांडेय भी मौजूद थे। इसके पूर्व झारखंड से पहुंचे नेताओं ने दोपहर में संगठन महामंत्री रामलाल और सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह के साथ बैठक कर विभिन्न नामों पर चर्चा की। यह बैठक दो घंटे  के करीब चली। 

भाजपा प्रत्‍याशियों के नाम और सीट
खूंटी : अर्जुन मुंडा
हजारीबाग : जयंत सिन्हा
धनबाद : पीएन सिंह
जमशेदपुर : विद्युतवरण महतो
गोड्डा : निशिकांत दुबे
सिंहभूम : लक्ष्मण गिलुवा
लोहरदगा : सुदर्शन भगत 
राजमहल : हेमलाल मूर्म
दुमका : सुनील सोरेन

पलामू : वीडी राम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.