Move to Jagran APP

Loksabha Election 2019 :पांच साल में दोगुनी हो गई अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम की संपत्ति

भाजपा प्रत्याशी सांसद सतीश गौतम के परिवार की संपत्ति पांच साल में 5.74 करोड़ बढ़ गई है। 2014 में पूरे परिवार के पास 5.21 करोड़ की चल-अचल संपत्ति थी। अब यह 10.95 करोड़ तक पहुंच गई

By Edited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 01:35 PM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 01:35 PM (IST)
Loksabha Election 2019 :पांच साल में दोगुनी हो गई अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम की संपत्ति
Loksabha Election 2019 :पांच साल में दोगुनी हो गई अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम की संपत्ति
अलीगढ़ (जेएनएन)।  भाजपा प्रत्याशी सांसद सतीश गौतम के परिवार की संपत्ति पांच साल में 5.74 करोड़ बढ़ गई है। 2014 में पूरे परिवार के पास 5.21 करोड़ की चल-अचल संपत्ति थी। अब यह 10.95 करोड़ तक पहुंच गई है। खुद के साथ ही पत्नी व बेटे की संपत्ति में भी तेजी से इजाफा हुआ है। मौजूदा समय में सतीश गौतम के पास 1.20 करोड़ की चल संपत्ति है तो पत्नी के पास 94 लाख हैं। बेटे के पास भी 12 लाख हैं। हालांकि 2.81 करोड़ का कर्ज भी बढ़ा है।
यह है संपत्ति का ब्यौरा
सतीश गौतम ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। इसमें उन्होंने अपनी चल-अचल संपत्ति का भी पूरा ब्यौरा दिया है। इसके अनुसार सतीश के हाथ में 1.78 लाख हैं। पत्नी के पास 79540 व बेटे के 48 हजार हैं। इसके साथ ही सतीश के खातों में 33 लाख है। पत्नी के में 45 लाख व बेटे के नौ लाख हैं। इसके साथ ही बीमा पॉलिशी में सतीश के पास 8 लाख हैं। पत्नी व बेटे के पास 15 लाख हैं। इसके साथ ही सतीश व उनकी पत्नी के पास 20 लाख के वाहन हैं। इसके साथ ही सतीश के पास अन्य स्त्रोतों से 58 लाख व 14 लाख हैं। अचल संपत्ति में सतीश के पास नोएडा व अलीगढ़ में कई फ्लैट व भवन हैं। सतीश के पास कुल अचल संपत्ति 6.28 करोड़ है। जबकि पत्नी के पास 2.46 करोड़ हैं।

 2.81 करोड़ का है कर्ज
सांसद के परिवार पर बैंकों का 2.80 करोड़ का कर्ज भी हैं। इसमें सतीश के पास 1.82 करोड़ व पत्नी पर 98 लाख रुपये बकाया है। इसके साथ ही 2014 में सांसद खुद के पास एक असलाह दिखाया था। अब यह नहीं है। 2014 से पहले चला आ रहा मुकदमा भी अब खत्म हो चुका है।

पांच साल में इस तरह आया बदलाव
संपत्ति का प्रकार, 2014,  2019
चल संपत्ति, 98 लाख, 2.27 करोड़
अचल संपत्ति, 4.28 करोड़, 8.67 करोड़

नामांकन पत्र में दिया गया ब्यौरा
अपराधिक मामला, कोई नहीं
शैक्षिक योग्यता, हाईस्कूल
जेवर :  19 लाख कीमत


अहम बातें
-2014 में 5.21 करोड़ थी कुल चल-अचल संपत्ति, अब 10.95 करोड़ पहुंच गई
-खुद के साथ ही पत्नी व बेटे की संपत्ति में भी तेजी से हुआ है काफी इजाफा
-सांसद पर पांच साल में 2.81 करोड़ रुपये का बढ़ गया है लोन

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.