Move to Jagran APP

Jharkhand Election 2019: प्रियंका का अभी नहीं मिला संदेश, तीसरे चरण में प्रचार के लिए फिर आएंगे राहुल

Jharkhand Assembly Election 2019 कांग्रेस सूत्रों के अनुसार उनका कार्यक्रम बड़कागांव में कराने की तैयारी की जा रही है। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में जनसभा कराने की भी तैयारी है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 07:54 AM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 07:27 AM (IST)
Jharkhand Election 2019: प्रियंका का अभी नहीं मिला संदेश, तीसरे चरण में प्रचार के लिए फिर आएंगे राहुल
Jharkhand Election 2019: प्रियंका का अभी नहीं मिला संदेश, तीसरे चरण में प्रचार के लिए फिर आएंगे राहुल

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की स्‍टार प्रचारक प्रियंका गांधी पर संशय के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार (नौ दिसंबर) को तीसरे चरण के उम्मीदवारों का प्रचार करने एक बार फिर झारखंड पहुंच सकते हैं। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार उनका कार्यक्रम बड़कागांव में कराने की तैयारी की जा रही है। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में एक और जगह पर जनसभा कराने की भी तैयारी की जा रही है। इधर सोनिया गांधी ने चुनाव के आखिर तक एक बार झारखंड में चुनावी जनसभा करने की सहमति दी है। कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि प्रियंका गांधी का नाम भी चौथे और पांचवें चरण के स्‍टार प्रचारकों में शामिल किया गया है। कांग्रेसी उन्‍हें मनाने में लगे हैं। अगर वे मान जाएंगी तो कांग्रेस उम्‍मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए झारखंड आएंगी।

loksabha election banner

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव से दूर-दूर रहे कांग्रेस के सीनियर नेताओं को पार्टी की कोर टीम ने हरियाणा और महाराष्ट्र के परिणाम को लेकर चुनाव प्रचार के लिए मनाने में सफलता पाई है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के अलावा सोनिया और प्रियंका गांधी के झारखंड आने की कोई संभावना नहीं थी। पहले चरण में हाथ-पैर पटककर झारखंड के कांग्रेसी हार गए लेकिन तीनों में से कोई यहां प्रचार करने नहीं आए। दूसरे चरण में राहुल गांधी पहुंचे और अब सोनिया के अगले चरण में पहुंचने की बातें की जा रही हैं। प्रियंका को मनाने में अब भी कांग्रेसी लगे हैं। हालांकि उनकी ओर से अब तक कोई सकारात्‍मक जवाब नहीं मिला है।

पार्टी सूत्रों की मानें तो तीनों सीनियर नेता को महाराष्ट्र और हरियाणा के परिणाम के आधार पर बुलाने में सफलता हासिल हुई है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह को आगे किया गया। आरपीएन ने ही इन नेताओं को भरोसा दिलाया किअगर गांधी परिवार से नेताओं का आगमन चुनावी सभाओं में होता है तो झारखंड में कांग्रेस और बेहतर करेगी। राहुल गांधी के इनकार करने के बाद सोनिया से आग्रह किया गया था, लेकिन उन्होंने इस मामले में एक बार फिर राहुल को ही आगे जाने का निर्देश दिया। बताते हैं कि चौथे चरण में उन्होंने झारखंड आने पर हामी भरी है। इस बीच, कांग्रेस उम्मीदवारों के परफॉर्मेंस की पूरी रिपोर्ट सोनिया तक पहुंच रही है। कांग्रेस पहले दौर से खुश है और उसे अनुमान से कहीं बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.