Move to Jagran APP

Jharkhand Election 2019: पी चिदंबरम ने कहा-भाजपा वाले मेरी जमानत का आदेश ठीक से पढ़ लें

P Chidambaram in Ranchi मनी लौंड्रिंग के मामले में हाल ही में जमानत पर छूटे पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने शुक्रवार को रांची में कांग्रेस की चुनावी तैयारियों को परखा।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 07:54 AM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 05:58 PM (IST)
Jharkhand Election 2019: पी चिदंबरम ने कहा-भाजपा वाले मेरी जमानत का आदेश ठीक से पढ़ लें
Jharkhand Election 2019: पी चिदंबरम ने कहा-भाजपा वाले मेरी जमानत का आदेश ठीक से पढ़ लें

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 मनी लौंड्रिंग के मामले में हाल ही में जमानत पर छूटे पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने कहा है कि भाजपा के जो नेता मेरी जमानत की शर्तों के उल्‍लंघन का सवाल उठा रहे हैं, वे मेरे जमानत के आदेश को ठीक से पढ़ें। रांची में शुक्रवार को पी चिदंबरम ने कहा कि भाजपा के नेता बेवजह इस मामले को तूल दे रहे हैं।

loksabha election banner

आइएनएक्‍स मीडिया मामले में कुछ दिन पहले ही तिहाड़ जेल से निकले चिदंबरम ने कहा कि दिल्ली और झारखंड में नाकाबिल सरकार सत्‍ता पर काबिज है। इस चुनाव में झारखंड में भाजपा की सरकार को हटाना है।  हैदराबाद में दुष्कर्मियों के एनकाउंटर पर चिदंबरम ने कहा कि यह मुठभेड़ सही है या फर्जी, यह जांच का विषय है। उन्‍होंने देश की अर्थव्यवस्था को संकट में बताया।

शुक्रवार को रांची पहुंचे चिदंबरम ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस झारखंड में सरकार बनाने में कामयाब होगी। बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार तंत्र को पूरी तरह सक्रिय कर कांग्रेस भी रेस हो गई है। इस कड़ी में कांग्रेस के सीनियर नेता पी. चिदंबरम शुक्रवार को रांची पहुंचे हैं। वे यहां विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां परख रहे हैं।

पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम बीते दिन ही तिहाड़ जेल से छूटे हैं। उन्‍हें सुप्रीम कोर्ट ने inx media case में जमानत दी है। इससे पहले बुधवार को कांग्रेस के प्रवक्‍ता मनीष तिवारी ने रांची में प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र की मोदी सरकार और राज्‍य की रघुवर सरकार पर निशाना साधा था। मनीष तिवारी ने सरकार पर देश की अर्थव्‍यवस्‍था को चौपट करने का आरोप लगाया था। झारखंड की रघुवर सरकार पर तंज कसते हुए मनीष तिवारी ने कहा था कि यहां चूहे डैम खा जा रहे हैं। यहां भ्रष्‍टाचार चरम पर है।

यह खबर लगातार अपडेट हो रही है। ताजा जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ...


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.