Move to Jagran APP

Jharkhand Election 2019: भाजपा की अभी 8 सीटें लटकीं, संभावितों की सांसें अटकीं; अब तक 72

Jharkhand Assembly Election 2019 रांची की कांके विधानसभा क्षेत्र में भी वर्तमान विधायक का पत्ता कटने की अटकलें लग रही हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 07:55 AM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 07:55 AM (IST)
Jharkhand Election 2019: भाजपा की अभी 8 सीटें लटकीं, संभावितों की सांसें अटकीं; अब तक 72
Jharkhand Election 2019: भाजपा की अभी 8 सीटें लटकीं, संभावितों की सांसें अटकीं; अब तक 72

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 टिकट बंटवारे को लेकर सबसे अधिक तेजी दिखाने वाली भाजपा अब सुस्त है। पहली सूची में एक साथ 52 प्रत्याशियों की घोषणा करने वाली भाजपा अब एक सीट की घोषणा पर उतर आई है। चौथी के बाद पांचवीं सूची तो जारी ही नहीं की गई, सीधे जमशेदपुर पश्चिम के लिए सिंबल जारी कर दिया गया। भाजपा अब तक 72 उम्मीदवारों को टिकट दे चुकी है। हुसैनाबाद में पार्टी समर्थित उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

prime article banner

जाहिर है 73 सीटों पर पार्टी का रुख साफ हो चुका है, जबकि कांके समेत आठ सीटें अब भी लटकी हैं। आजसू प्रमुख सुदेश महतो की सिल्ली सीट भाजपा के स्तर से छोडऩे की बात कही जा रही है। ऐसी स्थिति में भी भाजपा को सात सीटों पर अभी अपना प्रत्याशी देना शेष है। कांके से पार्टी के वर्तमान विधायक जीतू चरण राम के टिकट कटने की अटकलें भी जोरों से लगाई जा रही हैं।

जीतू चरण राम को छोड़कर भाजपा ने सभी विधायकों पर स्थिति स्पष्ट कर दी है। पार्टी ने अपने एक दर्जन विधायकों के टिकट इस विधानसभा चुनाव में काटे हैं। इनमें मंत्री सरयू राय भी शामिल हैं, जिन्होंने खुली बगावत करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राय ने सोमवार को जमशेदपुर पूर्वी से मुख्यमंत्री के खिलाफ अपना नामांकन दाखिल किया।

इन सीटों पर अब तक नहीं लिया गया फैसला

सिल्ली, बड़कागांव, रामगढ़, गोमिया, कांके, डुमरी, टुंडी व पाकुड़। सिल्ली सीट पर सुदेश के खिलाफ प्रत्याशी न देने की करीब-करीब सहमति बन गई है । इन सभी सीटों पर तीसरे, चौथे और पांचवें चरण में चुनाव होंगे। 

भाजपा ने अपने इन 12 मंत्रियों- विधायकों के काटे टिकट

  1. मंत्री सरयू राय (जमशेदपुर पश्चिम)
  2. गंगोत्री कुजूर (मांडर)
  3. ताला मरांडी (बोरियो)
  4. गणेश गंझू (सिमरिया)
  5. जय प्रकाश सिंह भोक्ता (चतरा)
  6. फूल चंद मंडल (सिंदरी)
  7. लक्ष्मण टूडू (घाटशिला)
  8. शिवशंकर उरांव (गुमला)
  9. विमला प्रधान (सिमडेगा)
  10. हरिकृष्ण सिंह (मनिका)
  11. राधाकृष्ण किशोर (छतरपुर)
  12. झरिया विधायक संजीव सिंह (उनकी पत्नी रागिनी सिंह को टिकट दिया गया)

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.