Jharkhand Election 2019: भाजपा ने अबतक 12 विधायकों के टिकट काटे, इन दिग्गजों के पर कतरे; LIST
Jharkhand Assembly Election 2019 झारखंड की सत्ता पर काबिज होने की ताक में लगी भाजपा कोई रिश्क नहीं लेना चाहती...
रांची, राज्य ब्यूरो : झारखंड की सत्ता पर फिर से काबिज होने की हर मुमकिन कोशिश कर रही भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के चयन को लेकर खासी सतर्क है| वह कोई रिश्क नहीं लेना चाहती| अब तक भाजपा ने मंत्री समेत 12 विधायकों के टिकट काट दिए हैं| टिकट की आपाधापी में भाजपा ने कई दिग्गजों की नेतागिरी कुर्बान हो गई..
भाजपा ने अपने इन 12 मंत्रियों विधायकों के काटे टिकट :
मंत्री सरयू राय (जमशेदपुर पश्चिम), गंगोत्री कुजूर (मांडर), ताला मरांडी (बोरियो), गणेश गंझू (सिमरिया), जय प्रकाश सिंह भोक्ता (चतरा), फूल चंद मंडल (सिंदरी), लक्ष्मण टूडू (घाटशिला), शिवशंकर उरांव (गुमला), विमला प्रधान (सिमडेगा), हरिकृष्ण सिंह (मनिका), राधाकृष्ण किशोर (छतरपुर)। झरिया विधायक संजीव सिंह की जगह उनकी पत्नी रागिनी सिंह को टिकट दिया गया है।