दिल्ली से सटे हरियाणा की 8 विधानसभा सीटों पर AAP ने घोषित किए प्रत्याशी, देखें सूची
Haryana Assembly Election दिल्ली से सटे एनसीआर की आठ सीटों पर आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशी के नाम तय कर दिए हैं। देखें पूरी सूची।
नई दिल्ली/फरीदाबाद, जेएनएन। Haryana Assembly Election 2019: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख तय हो चुकी है। सत्ता की कुर्सी के लिए हर पार्टी अपनी जोर अजमाइश में जुट गई हैं। इस खेल में आम आदमी पार्टी ने बाजी मारते हुए राज्य की 22 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इन सीटों में दिल्ली से सटे एनसीआर की आठ सीटें भी हैं जिस पर प्रत्याशी के नाम तय हो गए हैं। इन सीटों में महेंद्रगढ़, गुड़गांव, होडल, पलवल, फरीदाबाद एनआइटी, बड़खल, बल्लभगढ़ और फरीदाबाद है। इन सीटों पर प्रत्याशी घोषित होते ही पार्टी अब प्रचार पर अपनी ताकत झोंक देगी। देखें पूरी लिस्ट
उम्मीदवार विधानसभा क्षेत्र
- अजय शर्मा -महेन्द्रगढ़
- रणवीर सिंह राठी- गुरुग्राम
- करण सिंह डागर- होडल
- कुलदीप कौशिक- पलवल
- संतोष यादव- फरीदाबाद NIT
- धर्मवीर भड़ाना- बड़खल
- हरेन्दर भाटी- बल्लभगढ़
- कुमारी सुमनलता वशिष्ठ- फरीदाबाद
बता दें कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों का कार्यकाल 2 नवंबर को पूरा हो रहा है। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधानसभा के लिए भी चुनाव की तारीख तय कर दी है। दोनों की राज्यों में 21 अक्टूबर को को मतदान होगा, जबकि 24 अक्टूबर को मतों की गिनती होगी।
2014 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 47, आईएनएलडी को 19, कांग्रेस को 15 सीट, एचजेसी को 2 सीट, बीएसपी को 1, अकाली दल को 1 और निदर्लीय को 5 सीटें मिली थी।