Delhi Election 2020: जानिए- कस्तूरबा नगर विधानसभा के बारे में हर जानकारी
कस्तूरबा नगर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में 148043 मतदाता हैं। इनमें महिला मतदाता 64811 और पुरुष मतदाता की 83230 हैं।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi Election 2020 : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए आगामी 8 फरवरी को मतदान होना है और 11 फरवरी को चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। आइए जानते हैं कि दिल्ली की 70 विधानसभा में से एक कस्तूरबा गांधी बेहद महत्वपूर्ण है। नई दिल्ली लोकसभा सीट (New Delhi Lok Sabha Seat) के अंतर्गत आने वाली कस्तूरबा नगर विधानसभा सीट (KasturbaNagarAssemblyElectionNews) से वर्तमान में आम आदमी पार्टी से मदन लाल विधायक हैं। पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2015 में 15,896 वोटों से भाजपा प्रत्याशी रविंदर चौधरी को हराया था। पिछले विधानसभा चुनाव में मदन लाल को 50,766 तो भाजपा प्रत्याशी को 34, 870 वोट प्राप्त हासिल हुए। उधर, तीसरी नंबर पर रहे कांग्रेस उम्मीदवार नीरज बसोया को सिर्फ 11,233 वोट ही मिले थे।
मतदाताओं की संख्या
कस्तूरबा नगर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में 148043 मतदाता हैं। इनमें महिला मतदाता 64811 और पुरुष मतदाता की 83230 हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 में यहां 66.56 प्रतिशत वोट पड़े थे। इस बार चुनाव आयोग को मतदान में इजाफा होने की उम्मीद है।
जानिए- विधानसभा की खास बातें
पहली बार 1972 में कस्तूरबा नगर विधानसभा में चुनाव हुए थे, जिसमें कांग्रेस के सीएल बाल्मिकी ने भारतीय जनसंघ के नेता सांवल दास को हराने के साथ यह चुनाव जीता था, ऐसे यह इतिहास में दर्ज है कि इस सीट पहली बार कांग्रेस जीती है।
कस्तूरबानगर विधानसभा क्षेत्र दिल्ली के रियायशी इलाकों में शामिल है, यहां क्षेत्र कपड़ों और जूतों के बाजार के जाना जाता है। इस क्षेत्र में बड़े बाजारों के साथ छोटे बाजार भी हैं।
इस बार भी AAP उम्मीदवार मदनलाल चुनाव में हैं और उनके सामने कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक दत्त और भाजपा उम्मीदवार रविंद्र चौधरी मजबूत उम्मीदवार के रूप में दिखाई दे रहे हैं।