Move to Jagran APP

Chhattisgarh Election Result 2018 : आदिवासियों ने सबसे ज्यादा किया NOTA का उपयोग

Chhattisgarh Election Result 2018 : टॉप टेन में आठ एसटी सीट व दो सामान्य जबकि शहरी वोटरों ने इस बार कम दबाया नोटा।

By Hemant UpadhyayEdited By: Published: Fri, 14 Dec 2018 10:49 PM (IST)Updated: Fri, 14 Dec 2018 10:49 PM (IST)
Chhattisgarh Election Result 2018 : आदिवासियों ने सबसे ज्यादा किया NOTA का उपयोग
Chhattisgarh Election Result 2018 : आदिवासियों ने सबसे ज्यादा किया NOTA का उपयोग

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में नोटा ने इस बार भी कमाल दिखाया है, हालांकि पिछले चुनाव की तुलना में इस बार नोटा का बटन कम दबा है। लेकिन जिन 10 सीटों पर सर्वाधिक नोटा का प्रयोग किया गया है, उनमें आठ आदिवासी सीटें हैं।

loksabha election banner

इनमें चार बस्तर संभाग की है। इस बार नोटा में सबसे ज्यादा वोट दंतेवाड़ा सीट पर पड़ा है। इसके विपरीत जिन 10 सीटों पर सबसे कम नोटा का उपयोग हुआ है, उनमें से ज्यादातर शहरी क्षेत्र की विधानसभा सीटें शामिल हैं। 2013 के चुनाव मे भी आदिवासी सीटों विशेष स्र्प से बस्तर संभाग में नोटा का उपयोग ज्यादा हुआ था।

केवल एक भाजपा को, बाकी नौ कांग्रेस के पास

जिन 10 सीटों पर नोटा का उपयोग सबसे ज्यादा हुआ है, उनमें से नौ सीट कांग्रेस जीती है। केवल एक बिंद्रानवागढ़ सीट ऐसी है जहां भाजपा को जीत हासिल हुई है।

जकांछ और भाजपा को मिला नोटा का फायदा

राज्य की 90 में से आठ सीटों पर जीत के अंतर से ज्यादा वोट नोटा पर पड़े हैं। इनमें से आधा दर्जन सीटों पर कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा है। इन छह सीटों पर भाजपा और जकांछ के प्रत्याशी जीते हैं। कांग्रेस ऐसी केवल दो ही सीट जीती है। नोटा का सर्वाधिक उपयोग दंतेवाड़ा सीट पर हुआ है। बस्तर संभाग की यही एक मात्र सीट है जो भाजपा जीती है बाकी सभी 11 सीट कांग्रेस के पाले में गई है। वहां हार-जीत का फैसला महज 2172 वोट से हुआ है।

यहां सबसे ज्यादा दबा नोटा

दंतेवाड़ा :  9929

चित्रकोट :  9824

नारायणपुर :  6858

सामरी :  6250

केशकाल: 6113

धरमजयगढ़ :  5954

साजा : 5840

प्रतापुर :  5741

बिंद्रानवागढ़ :  5515

पंडरिया : 5234

इन सीटों पर कम

कवर्धा : 949

जगदलपुर :  936

तखतपुर : 916

भाटापारा :  915

रायपुर पश्चिम :  779

रायपुर उत्तर:  705

अंबिकापुर: 609

धमतरी : 551

चंद्रपुर == भि(38) == 550

खल्लारी == भि(38) == 499

नोटा का भाजपा और जकांछ को ज्यादा फायदा

सीट पार्टी विजेता हारे अंतर  नोटा

नारायणपुर कांग्रेस 58652 56005 2647 6858

कोंडागांव कांग्रेस 61582 59786 1796 5146

कोटा जकांछ 48800 45774 3026 3942

बलौदाबाजार जकांछ 65251 63122 2129 3167

अकलतरा भाजपा 60502 58648 1854 2242

धमतरी भाजपा 63198 62734 464 551

खैरागढ़ जकांछ 61516 60646 870 3068

दंतेवाड़ा भाजपा 37990 35818 2172 9929  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.