CG Election 2018: नाव में पार किया डूब क्षेत्र, फिर 4 गांवों के लोगों ने दिया वोट
CG Election 2018 इनमें पहाड़ी कोरवा जनजाति की महिलाओं के साथ गोद में दूधमुंहे बच्चे भी थे।
By Sandeep ChoureyEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 02:55 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 02:55 PM (IST)
कोरबा। जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत सतरेगा स्थित है, जो रामपुर विधानसभा क्षेत्र में शामिल है। इस पंचायत के आश्रित ग्राम कुकरीचोली, खोखराआमा और कासीपानी बांगो बांध के डुबान के उस पार लाम पहाड़ पर स्थित है, जहां के 90 से 100 मतदाता वोटिंग के लिए नाव से करीब 40फीट गहरा डुबान पार कर सतरेगा के मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। इनमें पहाड़ी कोरवा जनजाति की महिलाओं के साथ गोद में दूधमुंहे बच्चे भी थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें