Move to Jagran APP

CG Election Result 2018: मोदी-शाह-योगी की तिकड़ी और राहुल में कौन पड़ेगा भारी!

CG Election 2018 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चार, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की 10 और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की 24 सभाएं।

By Hemant UpadhyayEdited By: Published: Mon, 10 Dec 2018 09:05 PM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 02:06 PM (IST)
CG Election Result 2018: मोदी-शाह-योगी की तिकड़ी और राहुल में कौन पड़ेगा भारी!
CG Election Result 2018: मोदी-शाह-योगी की तिकड़ी और राहुल में कौन पड़ेगा भारी!

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का जादू फिका पड़ता नजर आ रहा है। मोदी और शाह ने जहां-जहां प्रचार किया, उसमें 80 फीसदी सीटों पर दोपहर दो बजे तक कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने 17 सभाएं की, जिसमें सिर्फ चार सीट पर भाजपा को बढ़त मिली है, बाकी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। 

loksabha election banner

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जगदलपुर, अंबिकापुर, बिलासपुर और महासमुंद में सभाएं की। महासमुंद की चार विधानसभा में चारों पर भाजपा पीछे हैं। बस्तर संभाग की 12 में से एक सीट पर भाजपा और 11 सीट पर कांग्रेस बढ़त बनाए हैं। सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में मोदी की सभा हुई थी। यहां भी कम असर देखने को मिल रहा है। संभाग की 14 में से 9 सीट पर कांग्रेस और पांच पर भाजपा आगे है। बिलासपुर संभाग की 24 में से सात सीट पर भाजपा आगे है। 

-वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अमित शाह ने खुज्जी, खैरागढ़, कोंडागांव, राजिम, पामगढ़, पाटन, अभनपुर, पत्थलगांव, खरसिया और धमतरी में प्रचार किया। शाह की दस सभाओं में से छह विधानसभा में कांग्रेस आगे चल रही है, जबकि तीन पर भाजपा और एक पर जकांछ उम्मीदवार आगे हैं। पाटन, अभनपुर, धमतरी, खरसिया, खुज्जी, राजिम में कांग्रेस आगे हैं। वहीं, खैरागढ़ में जकांछ के देवव्रत सिंह आगे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंतागढ़, कोंडागांव, जगदलपुर, भानुप्रतापपुर, डोंगरगढ़, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, खरसिया, कठघोरा, तखतपुर, भिलाईनगर, बैकुण्ठपुर, जशपुर, अंबिकापुर और कवर्धा में सभाएं कीं। इसमें जशपुर, डोंगरगढ़, जांजगीर-चांपा और बैकुंठपुर में भाजपा आगे हैं।

प्रचार में हिंदुत्व और हास्य का तड़का

भाजपा के प्रचार में हिंदुत्व और हास्य का जोरदार तड़का लगाया गया। हिन्दुत्व के एजेंडे पर योगी आदित्यनाथ की 24 सभाएं कराई गई। तो भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक और दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी 24 सभाएं की। तिवारी को पीछे छोड़ते हुए हास्य कवि सुरेंद्र दुबे ने 54 सभाएं की, जो मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बाद सबसे ज्यादा है। केंद्रीय राज्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 24 और स्मृति ईरानी ने 20 सभाएं ली।

केंद्रीय नेताओं ने जमकर किया प्रचार

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने चार दिनों के प्रवास के दौरान कुल 10 सभाओं को संबोधित किया। सुषमा स्वराज ने दो, उमा भारती ने एक, जुएल उरांव ने दो, रविशंकर प्रसाद ने दो, प्रदेश प्रभारी डॉ अनिल जैन ने दो, रामकृपाल यादव ने 10, हेमामालिनी ने चार, प्रकाश जावड़ेकर ने तीन और बाबुल सुप्रीयो ने पांच सभाओं को संबोधित किया। वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सात और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने चार सभाएं की।

छत्तीसगढ़ के नेताओं ने दिखाया दम

प्रदेश संगठन के स्टार प्रचारकों में राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय, धरमलाल कौशिक, अभिषेक सिंह, कमलभान सिंह, लखन साहू ने एक, अभिषेक सिंह ने एक, दिनेश कश्यप, रमेश बैस, रामप्रताप सिंह, चंदूलाल साहू ने दो, रणविजय सिंह जूदेव ने सात, रामविचार नेताम ने आठ सभाएं ली हैं।

राहुल की 17 में दस सभाएं भाजपा विधायकों की सीट पर

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के चुनाव में 17 सभाएं और एक रोड शो किया। राहुल ने कांग्रेस के प्रत्याशियों का प्रचार करने के लिए तीन दौरे किए। पहले चरण में बस्तर संभाग में अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पखांजूर, कोंडागांव, जगदलपुर, भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के चारामा और राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विधानसभा में सभा की।

पहले चरण का प्रचार थमने से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव शहर में रोड शो भी किया था। दूसरे चरण के चुनाव में राहुल का दौरान 11 विधानसभा क्षेत्रों में हुआ। महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, खरसिया, कटघोरा, तखतपुर, भिलाईनगर, बैकुण्ठपुर, जशपुर, अंबिकापुर और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के गृहनगर कवर्धा में सभाएं कीं।

राहुल का ज्यादातर दौरा भाजपा के कब्जे वाली विधानसभा सीटों में हुआ। उन्होंने 17 में से 10 सभाएं तो भाजपा विधायक वाली विधानसभा सीटों में की। इसमें भाजपा विधायक वाली अंतागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, जगदलपुर, कटघोरा, तखतपुर, कवर्धा, भिलाईनगर, बैकुण्ठपुर, जशपुर और निर्दलीय विधायक वाली महासमुंद शामिल है।

छत्तीसगढ़ में पहली बार मायावती की सात चुनावी सभाएं

बसपा सुप्रीमो मायावती ने पहली बार छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में सात सभाएं की। मायावती ने बिलासपुर, अंबिकापुर, आरंग, अकलतरा, जांजगीर, नवागढ़ और कसडोल विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने सभा करके न केवल बसपा, बल्कि अपने गठबंधन वाले क्षेत्रीय दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रत्याशियों के लिए भी वोट मांगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.