Move to Jagran APP

इस विधानसभा चुनाव में हिंदुस्‍तान के दिल पर भी बदलाव की बयार, 'शिव' का जाएगा 'राज'!

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम आगामी लोकसभा चुनावों का सेमिफाइनल माने जा रहे हैं। लिहाजा इन चुनावों पर राजनीतिक पार्टियों समेत पूरे देश की नजर है।

By Amit SinghEdited By: Published: Tue, 11 Dec 2018 12:36 PM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 07:55 PM (IST)
इस विधानसभा चुनाव में हिंदुस्‍तान के दिल पर भी बदलाव की बयार, 'शिव' का जाएगा 'राज'!
इस विधानसभा चुनाव में हिंदुस्‍तान के दिल पर भी बदलाव की बयार, 'शिव' का जाएगा 'राज'!

नई दिल्ली, जेएनएन। ‘हिन्दुस्तान का दिल देखो’ मध्य प्रदेश पर्यटन की इस टैगलाइन के अनुसार इस दिल पर 15 सालों से भाजपा राज कर रही है। हालांकि अब भाजपा यहां सत्ता से बेदखल होती दिख रही है और हिन्दुस्तान के इस दिल पर कांग्रेस का कब्जा होता जा रहा है। मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा चुनावों के नतीजे बड़े बदलावों की तरफ इशारा कर रहे हैं।

loksabha election banner

साल 2014 के आम चुनाव के बाद से अब तक भारत के राजनीतिक मैप पर हर तरफ भाजपा छायी हुई दिख रही थी। पिछले लगभग पांच साल में हर एक विधानसभा चुनाव के साथ भाजपा का प्रसार होता गया। अब 2018 में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा के अश्वमेध घोड़े पर लगाम लगती दिख रही है। मंगलवार को सामने आए पांचों राज्यों के रुझानों के अनुसार राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे भाजपा शासित राज्य छिटकते दिख रहे हैं। वहीं तेलंगाना और मिजोरम में भी भाजपा काफी पीछे छूट चुकी है।

दूसरी तरफ कांग्रेस जो पिछले पांच सालों में लगातार सिमटती दिख रही थी उसके लिए खुशी की लहर है। भाजपा के हाथों से जो तीन राज्य फिसल रहे हैं, वहां कांग्रेस बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है। हालांकि पिछले पांच सालों में कांग्रेस ने पंजाब में जीत दर्ज की है और कर्नाटक में जेडीएस के साथ मिलकर सरकार बनाई है। इसके अलावा पुडुचेरी में भी कांग्रेस सत्ता में आ रही है। अगर रुझान परिणामों में बदलते हैं तो कांग्रेस के लिए यह किसी संजीवनी से कम नहीं होंगे, क्योंकि पंजाब के अलावा वह किसी भी बड़े राज्य में अकेले सत्ता में नहीं है।

19 राज्यों में है भाजपा सरकार
देश के कुल 29 राज्यों में से अब तक 19 राज्यों में भाजपा की सरकार थी। भाजपा ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में हिमाचल को कांग्रेस के पंजे से खींच लिया था। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य गुजरात में भी अपनी सत्ता बरकरार रखने में कामयाबी हासिल की थी। मौजूदा पांच राज्यों के चुनाव परिणाम अगर रुझान के मुकाबले रहे तो भाजपा शासित राज्यों की संख्या 19 से घटकर 17 या 16 हो सकती है।

चार राज्यों में भाजपा गठबंधन
इसके अलावा अब तक पांच राज्यों जम्मू-कश्मीर, सिक्किम, नगालैंड, आंध्र प्रदेश और बिहार में भाजपा के गठबंधन की सरकार थी। इनमें से जम्मू-कश्मीर राज्य लंबे विवाद के बाद भाजपा के हाथों से निकल चुका है और फिलहाल यहां राज्यपाल शासन लगा हुआ है।

चार राज्यों में कांग्रेस काबिज
इसके अलावा कांग्रेस के पंजे में अब तक चार राज्य थे, जो अब बढ़कर छह-सात राज्य तक पहुंच सकते हैं। इनमें पंजाब, पुडुचेरी व मिजोरम में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार है। मौजूदा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मिजोरम की सीट पर गंवा चुकी है। यहां मीजो नेशनल फ्रंट सरकार बनाने जा रही है। इसके अलावा कर्नाटक में कांग्रेस की गठबंधन सरकार है। शेष एक राज्य दिल्ली में ‘आप’ की पूर्ण बहुमत की सरकार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.