Move to Jagran APP

हैव द गट्स

उत्तराखंड का मोहन चट्टी एडवेंचर स्पोट्र्स के गढ़ के रूप में तेजी से पॉपुलर हुआ है। अगर आपमें 83 मीटर की ऊंचाई से जंप लगाने का साहस है तो $जरूर कीजिए जंप-इन हाइट्स का सफर...

By Babita kashyapEdited By: Published: Wed, 04 Mar 2015 12:46 PM (IST)Updated: Wed, 04 Mar 2015 12:49 PM (IST)
हैव द गट्स

उत्तराखंड का मोहन चट्टी एडवेंचर स्पोट्र्स के गढ़ के रूप में तेजी से पॉपुलर हुआ है। अगर आपमें 83 मीटर की ऊंचाई से जंप लगाने का साहस है तो $जरूर कीजिए जंप-इन हाइट्स का सफर...

loksabha election banner

आपने अपनी लाइफ में कभी ऐसा थ्रिल महसूस किया है कि जंप की ऊंचाई को देखकर रोंगटे खड़े हो जाएं और ठंड में भी आपका शरीर पसीने से तर-बतर हो जाए, दिल की धड़कन की आवा$ज ऐसी, जैसा आपने पहले कभी महसूस न किया हो? ऐसा ही कुछ फील होता है, जब आप उत्तराखंड में ऋषिकेश से करीब 15 किमी की दूरी पर बंजी जंपिंग के लिए मोहन चट्टी के जंपइन हाइट पहुंचते हैं। सही मायने में यहां आपकी हिम्मत की परीक्षा होती है। अगर आपके अंदर गट्स है, तभी यहां छलांग लगा पाएंगे। हाल के वर्षों में मोहन चट्टी बंजी जंपिंग, प्लाइंग फॉक्स और जाइंट स्विंग जैसे एडवेंचर के लिए दुनियाभर में तेजी से पॉपुलर हुआ है। दरअसल, जंपिंग हाइट भारत का एकमात्र ऐसा बंजी जंपिंग ट्रैक है, जहां 83 मीटर की ऊंचाई पर फिक्स प्लैटफॉर्म से जंप कराया जाता है। सुरक्षा मानकों और ट्रेंड जंप मास्टर्स (न्यूजीलैंड) के चलते बंजी की पॉपुलरिटी बढ़ी है।

बंजी का गट्स

जंपइन हाइट्स की पंच लाइन है- 'हैव द गट्स?Ó यहां बंजी जंपिंग के लिए रोंगटे खड़े कर देने वाली ऊंचाई से कूदने का थ्रिल वही जान सकता है, जिसने इसे कभी आ$जमाया हो। यहां इलास्टिक रस्सी को पैरों में बांधकर 83 मीटर की ऊंचाई से छलांग लगाना होता है। हालांकि जंपिंग प्लैटफॉर्म पर जंप मास्टर की मुस्कान छलांग लगाने का हौसला देती है, लेकिन हिम्मत आपकी ही होती है। छलांग लगाने के लिए न तो कोई प्रेशर डाला जाता है और न हीपीछे से धक्का दिया जाता है। लेकिन यकीन मानिए, जंपिंग प्लैटफॉर्म के एज पर पहुंचने के बाद जो एहसास होगा, आपने शायद ही कभी फील किया हो। ऊपर नीले आसमान, चारों तर$फ मजबूत चट्टानी पहाड़, हर तर$फ बिखरी हरियाली और नीचे घाटी में बहती नदी पर छलांग लगाना, यही वह क्षण होता है, जब आपका मस्तिष्क पूरी तरह सुन्न हो जाता है। रोमांच इतना कि इसका एहसास आपको तभी होता है, जब आप कामयाब जंप के बाद नीचे उतरते हैं तो आपके हाथों में होता है-डेयर टु जंप का सर्टिफिकेट।

फ्लाइंग फॉक्स का भी म$जा

मोहन चट्टी में जाइंट स्विंग और फ्लाइंग फॉक्स जैसे एडवेंचर स्पोट्र्स को भी एंजॉय कर सकते हैं। फ्लाइंग फॉक्स के दौरान 120 मीटर की ऊंचाई से एक वायर पर आपका शरीर हवा में गोली की र$फ्तार से निकलता है और स्पीड 140-160 किमी. प्रतिघंटा तक होती है। नीचे बहती नदी के ऊपर करीब एक किमी तक हवा को चीरते हुए जाना सच मानिए किसी को भी रोमांचित कर देने के लिए का$फी है।

अमित निधि

हर बार रहता है उतना ही रोमांच

जोश और जुनून के इस अद्भुत खेल में रोमांच हर बार उतना ही रहता जितना पहली बार। यहां कई टूरिस्ट ऐसे हैैं जो साल में तीन से चार बार केवल बंजी जंपिग का लुत्फ उठाने के लिए आए. करीब 83 म ीटर की उंचाई से जंप करना उन्हें खासा रास आता है। पड़ोसी देश नेपाल में बंजी जंपिंग का बड़ा ट्रैक है और इसकी उंचाई डेढ़ सौ फीट से अधिक है। बावजूद इसके उत्तराखंड में ऋषिकेश से महज 20 किमी दूर मोहन चïट्टी का जंपिंग हाइट्स एडवेंचर टूरिज्म में बड़ा नाम बन चुका है। खूबसूरत व दिलकश नजारों के बीच जंप मारना लोगों को खासा रास आने लगा है।

यह रोमांचक शौक नहीं है महंगा

बंजी जंप का शौक महंगा भी नहीं है। जंपइन हाइट्स बंजी जंप का चार्ज 25 सौ रुपए लेता है और प्रवेश शुल्क 100 रुपए। वंडरलस्ट इंडिया और एडवेंचर कैंप इंडिया भी मांग पर बंजी जंप की सुविधा उपलब्ध कराते हैं। इनका चार्ज कार्निवल में प्रति व्यक्ति 700 रुपए लिया जाता है। कॉरपोरेट के लिए एक दिन के लिए 75 हजार रुपए लिए जाते हैं।

दिल्ली में भी हैं बंजी जंप की सुविधा

जंपइन हाइट्स की ओर से तो बंजी जंप की नियमित व्यवस्था की ही गई है, लेकिन कुछ अन्य संस्थाएं डिमांड पर बंजी जंप की व्यवस्था करती हैं। वंडरलस्ट इंडिया और एडवेंचर कैंप इंडिया के प्रबंध निदेशक मेजर स्वदेश कुमार यादव बताते हैं कि वे क्रेन की सहायता से 130 फीट की ऊंचाई से बंजी जंप कराते हैं। हाल ही में गुडग़ांव में आयोजित कार्निवल में भी इसकी व्यवस्था की गई थी। डिमांड पर प्राय: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में इसकी व्यवस्था की जाती है। वे 16 से 40 वर्ष तक के लोगों को बंजी जंप की इजाजत देते हैं, लेकिन कुछ बीमारियों से प्रभावित लोगों को इसकी इजाजत नहीं दी जाती। उन्होंने इस खेल का आयोजन 1988 में शुरू किया और अब तक दिल्ली के अलावा हैदराबाद, गोवा, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ आदि शहरों में आयोजित कर चुके हैं। बकौल मेजर यादव, अगर किसी कार्निवल में इस खेल का आयोजन किया जाता है तो प्रति व्यक्ति 700 रुपए लिए जाते हैं, जिसमे व्यक्ति को लगभग आधे घंटे का समय मिलता है। कॉरपोरेट के लिए एक दिन के 75 हजार रुपए लिए जाते हैं, जिसमें 10 घंटे तक बंजी जंप कराया जाता है।

और भी हैं जंपिंग प्लैटफॉम्र्स

देश में ऋषिकेश के अलावा, कुछ संस्थाएं ऑन डिमांड पर बंजी जंपिंग करवाती हैं। दिल्ली में क्रेन के सहारे बंजी जंपिंग की व्यवस्था वंडरलस्ट करवाती है। इसके अलावा, बेंगालुरु, गोवा, लोनावाला, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई आदि शहरों में भी क्रेन के $जरिए बंजी कराया जाता है।

सबसे ऊंचें बंजी जंपिंग प्वॉइंट्स

अमेरिका का रॉयल जॉर्ज ब्रिज (321 मीटर), मकाउ टावर, चीन (233 मीटर), टिसिनो, स्विट्जरलैंड (220 मीटर), वेस्टर्न कैप, साउथ अफ्रीका (216 मीटर), इनसब्रूक, ऑस्ट्रिया (192 मीटर), निओक ब्रिज, स्विट्जरलैंड (190 मीटर), द लास्ट रिजॉर्ट नेपाल (160 मीटर) आदि।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.