Move to Jagran APP

गे पति से आजिज आकर महिला पहुंची थाने, बताई 13 साल की पीड़ा

13 वर्षों से गे पति के साथ रह रही एक महिला ने उसकी हरकतों से आजिज आकर थाने में शिकायत की है। महिला ने कहा मेरा पति एक पुुरुष के साथ रहता है। पीडि़त महिला उक्‍त पुरुष को अपने साथ रखने को तैयार है पर गे पति ने उसकी यह बात नहीं मानी।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Sun, 25 Sep 2016 09:26 AM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2016 01:44 PM (IST)
गे पति से आजिज आकर महिला पहुंची थाने, बताई 13 साल की पीड़ा

गाजियाबाद [ जेएनएन ] । जनपद के बैशाली इलाके में रहने वाली एक महिला ने जो कहा वह सब चौंकाने वाला था। 13 वर्षों से गे पति के साथ रिश्तेे का निर्वाह करती-करती जब वह उसकी हरकतों से आजिज गई तो उसने किसी की नहीं सूनी और थाने पहुंच गई। उसने थाने में अपने गे पति की सारी करतूत कह दिया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

loksabha election banner

वैशाली में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ रहती है। 13 साल पहले उनकी शादी हुई है। उनका पति दिल्ली में बिजनेसमैन हैं। महिला का आरोप है कि पति का एक पुरुष के साथ संबंध है। शादी के पहले से ही उनके ससुराल वालों को पति के गे होने की जानकारी थी, लेकिन जानबूझ कर उनकी शादी करा दी गई।

...तो इस तरह बनाता था लड़कियों की अश्लील तस्वीर, करता था ब्लैकमेल

उक्त महिला के दो बच्चे हैं। पति के दूर रहने से ससुराल के अन्य लोग महिला व उसके बच्चों को परेशान करने लगे। इससे तंग आकर महिला ने बच्चों के साथ इंदिरापुरम थाना पहुंच कर शिकायत दी। पुलिस ने पति सहित ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ उत्पीडऩ की रिपोर्ट दर्ज की।

कम उम्र के लड़कों पर रहती थी महिला की नजर, करती थी गंदी बात

पीडि़ता ने बताया कि शादी के बाद उन्हें पति की हरकतों से शक होने लगा था। मायके वालों के समझाने पर वह चुप रहीं। इस बीच उन्हें एक बेटी व एक बेटा हो गया। उसके बाद बच्चों की परवरिश के लिए वह बिल्कुल चुप हो गई। इसका पति ने नाजायज फायदा उठाया और पिछले दो साल से उनकी हरकत ज्यादा बढ़ गई। उसने रात में घर पर रुकना बंद कर दिया।

बुराड़ी हत्याकांडः युवती ने गुस्से में कहा था 'तुमसे यह भी नहींं होगा'

पिछले नवंबर माह से वह घर पर आना और फोन उठाना भी बंद कर दिया। इससे घर का खर्च चलाने में दिक्कत होने लगी। सास-ससुर भी उसे परेशान करने लगे। बीच में जनवरी व अप्रैल माह में वह कुछ दिनों के लिए घर आया, लेकिन फिर चला गया। उन्होंने कहा कि वह बच्चों के खातिर इस बात पर भी राजी थीं कि पति घर पर रहे। वह उनके पुरुष साथी का विरोध नहीं करेंगी, लेकिन वह इस पर भी राजी नहीं हुए।

हर तरह से समझाने के बाद भी पति के न मानने पर उन्होंने इंदिरापुरम थाना में शिकायत दी। मामले में पति व अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उचित कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.