पश्चिम बंगाल में ममता के शपथ ग्रहण में मौजूद रहा मोदी विरोधी खेमा
ममता बैनर्जी के शपथ ग्रहण में मोदी विरोधी खेमा मौजूद रहा। इनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा, बिहार के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।
नई दिल्ली। ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में दूसरी बार महिला मुख्यमंत्री के रूप में आज दोपहर 12.45 बजे शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे।
केजरीवाल ने मांगी ममता दीदी से सलाह
इस मौके पर मोदी विरोधी खेमा भी यहां पर मौजूद रहा। इनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद प्रमुख लालू प्रसाद सहित कई अन्य राजनीतिक हस्तियां पहुंची। इनमें यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी थे।
कांग्रेस का BJP-AAP पर हमला, केजरीवाल को बताया 'छोटा मोदी'
आज रेड रोड पर आयोजित शपथ समारोह में देश-विदेश के नामी हस्तियों की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने दूसरी बार बंगाल की कमान संभाली।
केजरी का twitter बम, कहा- मोदी जी ने अपने प्रचार पर लुटाए 1000 करोड़
यहां पर बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की ममता बैनर्जी से नजदीकी किसी से छिपी नहीं है। पिछले साल उप राज्यपाल नजीब जंग से चल रही खींचतान पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सलाह भी मांगी थी। तब आम आदमी पार्टी के संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी को फोन कर उनसे इस मसले पर मदद मांगी थी। ममता ने भी उन्हें नैतिक समर्थन देते हुए खुद को उनके साथ बताया था।