Move to Jagran APP

UP चुनाव : अखिलेश ने बदले प्रत्‍याशी, नहीं चली चाचा शिवपाल की

यूपी विधानसभा चुनाव : अभी भी सपा के अंदर एक शीत युद्ध जैसी स्थिति बरकरार है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि चाचा शिवपाल के कई चहेताेें के नाम लिस्‍ट से कट किए जा रहे हैं।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Sat, 21 Jan 2017 09:39 AM (IST)Updated: Sat, 21 Jan 2017 01:27 PM (IST)
UP चुनाव : अखिलेश ने बदले प्रत्‍याशी, नहीं चली चाचा शिवपाल की
UP चुनाव : अखिलेश ने बदले प्रत्‍याशी, नहीं चली चाचा शिवपाल की

गाजियाबाद [ विवेक त्यागी ]। समाजवादी पार्टी का बिग बॉस बनने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व में घोषित दो प्रत्याशियों का टिकट काट दिया है। इनमे एक प्रत्याशी मुख्यमंत्री की लिस्ट का है तो दूसरा समाजवादी पार्टी के पूर्व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव की लिस्ट का। कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हुए सुरेन्द्र कुमार मुन्नी को मुरादनगर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने से इस सीट पर मुकाबला अब कड़ा हो गया है।

loksabha election banner

सपा सुप्रीमो बनने के बाद अखिलेश यादव ने प्रत्याशियों की जो फाइनल सूची जारी की है, उसमे गाजियाबाद से सागर शर्मा, साहिबाबाद से वीरेन्द्र यादव, लोनी से राशिद मलिक, मुरादनगर से सुरेन्द्र कुमार मुन्नी और मोदीनगर से राम किशोर अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है। यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह फैसला अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः इलेक्शन 2017 में उतरे जोनमाने बॉलीवुड एक्टर बोले-UP को सबने मिलकर लूटा

मुख्यमंत्री ने पिछली सूची में मोदीनगर विधानसभा को छोड़कर बाकी चारों सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए थे। इसमे गाजियाबाद, साहिबाबाद व लोनी सीट पर तो वही प्रत्याशी हैं, लेकिन मुरादनगर सीट पर दिशांत त्यागी का टिकट काट दिया गया है।

दिशांत त्यागी की जगह सुरेन्द्र कुमार मुन्नी को टिकट दिया गया है। सुरेन्द्र कुमार मुन्नी वर्ष 1980 में पहली बार और वर्ष 1989 में कांग्रेस के ही टिकट पर दूसरी बार विधायक बने।

यह भी पढ़ेंः यूपी चुनाव 2017: SP-कांग्रेस गठबंधन तय, कई सीटों पर बांटे गए पार्टी सिंबल!

वर्ष 2004 के उप-चुनाव में सुरेन्द्र कुमार मुन्नी सपा के टिकट पर चुनाव लड़े और तीसरी बार विधानसभा पहुंचे। इस चुनाव में उन्होंने अपनी पुरानी पार्टी, कांग्रेस के सतीश त्यागी को हराया था। सुरेन्द्र कुमार मुन्नी के पिता प्यारे लाल शर्मा भी गाजियाबाद से तीन बार विधायक रहे थे।

वे मजबूत जनाधार वाले नेता थे। मुरादनगर विधानसभा सीट पर अब सपा के पूर्व प्रत्याशी हो चुके दिशांत त्यागी पिछले दिनों खासे विवादों में रहे थे। इसके अलावा उन्हें शिवपाल यादव का करीबी भी माना जाता है। आशंका है कि इन्हीं कारणों ने उनका टिकट कटा।

यह भी पढ़ेंः राहुल गांधी पर शख्स का तंज, '100 रुपये भेज रहा हूं... प्लीज कुर्ता सिलवा लेना'

मुरादनगर सीट पर सुरेन्द्र कुमार मुन्नी के सपा प्रत्याशी बनने से यहां कांटे की टक्कर रहेगी। इन्होंने पिछला चुनाव कांग्रेस के टिकट पर मुरादनगर सीट से ही लड़ा था। फाइनल लिस्ट में अखिलेश ने मोदीनगर सीट पर राम किशोर अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है।

सपा का यूपी प्रदेश अध्यक्ष रहते शिवपाल यादव ने इस सीट पर रामआसरे शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया था। मगर अखिलेश ने शिवपाल की लिस्ट के रामआसरे पर पत्ता साफ कर रामकिशोर पर विश्वास जताते हुए टिकट दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.