विश्व व्यापार मेले में लग रहे भूकंप के जबरस्त झटके!
दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में लोग भूकंप का झटका महसूस कर रहे हैं। दरअसल राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा पवेलियन में एक मंच बनाया गया है, जिस पर लोगों को भूकंप के झटके महसूस कराए जा रहे हैं।
नई दिल्ली। दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में लोग भूकंप का झटका महसूस कर रहे हैं। दरअसल राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा पवेलियन में एक मंच बनाया गया है, जिस पर लोगों को भूकंप के झटके महसूस कराए जा रहे हैं।
खासकर बच्चे मौजमस्ती के साथ भूकंप की स्थिति में कंपन महसूस कर रहे हैं। स्टाल में मॉडल बनाकर दर्शकों को जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड बाढ़ में चलाए गए बचाव अभियान की जानकारी भी दी जा रही है।
आपदा की स्थिति में बचाव के तरीके भी बताए जा रहे हैं। भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में जुराबों पर भी छूट दी जा रही है।।